
साई कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना
रेडक्रॉस एवं रेड रिबन क्लब के स्वयं सेवकों को किया प्रेरित
अंबिकापुर। Waste Management: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘अपशिष्ट प्रबंधन एवं इको फ्रेंडली विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ जिसमें सखी फाउंडेशन रायपुर के विषय विशेषज्ञ डॉ. नीलम सिंह ने अपशिष्ट प्रबंधन और इको फ्रेंडली वातावरण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आप प्रकृति के नजदीक रहें और संतुलन बनाये रखें।
इसे भी पढ़ें- Cyber Security: विद्यार्थियों को किया साइबर अपराधों से सचेत
स्वयं सेवकों को किया प्रेरित
छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना के सलाकार समिति के सदस्य डॉ. कल्पना भगत स्वयं सेवकों को पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता अपनाने के लिए स्वयं सेवकों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने एनएसएस के कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया।

प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने स्वयं सेवकों को प्ररित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र दास सोनवानी ने किया तथा स्वीप नोडल अधिकारी सुमन मिंज ने आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार, रेड क्रॉस एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. एल.पी. गुप्ता, रेडक्रॉस और एन.एस.एस. के स्वयंसेवक उपस्थिति रहे।
ज्योतिस्ना कुजूर और तृप्ति साहू बनीं विजेता
स्वीप कार्यक्रम के तहत इसी आईनेट मोबाइल उपलब्धता, भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका और जिम्मेदारियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्वीप कमेटी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 70 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में अंग्रेजी वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योतिस्ना कुजूर, द्वितीय कुमार स्थान पर संयुक्त रूप से पूजा यादव तथा शिक्षा सोनी और तीसरे स्थान पर पीयुष कुमार सोनी, आदित्य कुमार सिंह, चिन्मय गिरी रहे। हिन्दी माध्यम में प्रथम स्थान पर तृप्ति साहू, द्वितीय स्थान पर नेहा राजवाड़े, तथा तीसरे स्थान पर दिव्या सिंह, प्रतिमा राजवाड़े, दिव्या पैकरा तथा निरूपा रही।

प्रतियोगिता के दौरान स्वीप नोडल अधिकारी सुमन मिंज, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र दास सोनवानी, डॉ. अजय कुमार तिवारी, आकांक्षा श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें- Nasha Mukti Abhiyan: प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दिलाई नशा से मुक्ति की शपथ








Users Today : 11

