
साई कॉलेज की कार्यशाला में समाजसेवियों ने किया प्रेरित
अम्बिकापुर। Career Counselling: सामाजिक कार्यकर्ता के लिए सुनने के साथ स्वभाव से सम्पन्न व्यक्तित्व सम्पन्न बनना पड़ेगा। कला के विद्यार्थी समाज के ज्यादा करीब होते हैं। यह बातें श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को विषय विशेषज्ञ चिराग वेलफेयर सोसायटी के मंगल पांडेय ने करियर काउंसिलिंग, कार्यशाला के दौरान कही।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
करियर चयन के विकल्प से अवगत कराया

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को अपने करियर के प्रति सावधान तथा नशा से दूर रहना होगा। नशा से दूर रहने वाले कार्यकर्ता की छवि समाज में बेहतर होती है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में करियर चयन के कई विकल्प से युवाओं को अवगत कराया।
इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए कला एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ. आर.एन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को कॅरिअर के नये आयाम मिलेंगे। कला एवं समाज कार्य में विद्यार्थी को अपनी उपयोगिता साबित करना होगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा और संस्कार साथ-साथ हैं जो व्यक्तित्व में दिखना चाहिए।
स्टूडेंट्स को किया प्रेरित

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज कल्याण विभाग की जिला परिवीक्षा अधिकारी प्रभावती दास ने शासन की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक देवेंद्र दास सोनवानी ने किया तथा रीता सरकार ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें-Phemex Program 2026: NDRF टीम ने आपदा से बचाव तरीके बताए








Users Today : 11

