Home » मनोरंजन » Saif Ali Khan attack: न्यायिक हिरासत में भेजा गया सैफ का हमलावर, जानें एक्टर की सेहत का हाल

Saif Ali Khan attack: न्यायिक हिरासत में भेजा गया सैफ का हमलावर, जानें एक्टर की सेहत का हाल

[the_ad id="14540"]
Saif Ali Khan attack

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उनका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उनकी उम्र 30 साल है। पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, सैफ पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया और एक बस स्टॉप पर जाकर सो गया।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: करीना ने पुलिस को बताई सैफ पर हुए हमले की पूरी कहानी, कहा- जेह के कमरे में था हमलावर

बस स्टैंड पर सो गया आरोपी

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई राज खोले हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर सैफ के घर में कैसे घुसा। यह भी बताया कि चाकू से हमला करने के बाद वह किस रास्ते से भागा। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के अंजाम देकर भागने के बाद आरोपी  सुबह 7 बजे तक बांद्रा में था और वहीं बस स्टैंड पर सो गया था। मोहम्मद शरीफ इस्लाम शहजाद को ठाणे से अरेस्ट किया गया था। आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है और वह अवैध तरीके से भारत में रहा है। भारत में घुसने के बाद उसने अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था।

पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर पहुंचा हमलावर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 25 जनवरी को तड़के सतगुरु शरण बांद्रा बिल्डिंग में एक बॉलीवुड स्टार के फ़्लैट में चोरी के इरादे से घुसा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘घटना के बाद, वह 16 जनवरी की सुबह 7 बजे तक बांद्रा पश्चिम में पटवर्धन गार्डन के पास एक बस स्टॉप पर सो गया था। बाद में वह ट्रेन पकड़कर वर्ली (मुंबई सेंट्रल) पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि, पुलिस की जांच में पता चला कि हमलावर सातवीं से आठवीं मंजिल तक सीढ़ियां चढ़ कर गया। इसके बाद उसने सीवेज’ क्षेत्र में प्रवेश किया, वहां वह एक पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर पहुंचा और बाथरूम की खिड़की के रास्ते  एक्टर के घर में घुस गया, जहां उसे अभिनेता के स्टाफ ने देख लिया। इसके बाद ऐसी घटना हुईं जिनकी परिणति हमले के रूप में हुई।”

नौकरानी से मांगे एक करोड़

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने घर की नौकरानी (आया) से बहस की और एक करोड़ रुपये की मांग की। इस बीच हंगामा सुनकर सैफ अली खान भी वहां पहुंच गये और चोर को सामने से पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि जब आरोपी ने सैफ अली खान को देखा तो वह डर गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घबरा गयाऔर उसने खान की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में एक्टर ने ये सोचकर फ़्लैट में ताला लगा दिया ताकि आरोपी बाहर न भाग सके। हालांकि, आरोपी जिस रास्ते से घर में घुसा था, उसी रास्ते से वह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बैग से एक हथौड़ा, पेचकस, नायलॉन की रस्सी और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

आपराधिक रिकॉर्ड का है संदेह

अधिकारी ने कहा, हमलावर के बैग में इन चीजों के मिलने से इस बात का संदेह होता है उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया टेलीविजन और सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी पोस्ट देखने के बाद आरोपी को पता चला कि उसने बॉलीवुड अभिनेता पर हमला किया है। इस बीच,  पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि आरोपी को भागने का समय इसलिए मिल गया, क्योंकि बांद्रा पुलिस थाने का एक जांचकर्मी एक्टर की इमारत के सीसीटीवी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) लेकर चला गया, लेकिन उसने उसे मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के साथ साझा नहीं किया।

बांग्लादेश से घुसपैठ करके घुसा भारत में

इससे पहले दिन में, पुलिस ने कहा था कि शहजाद दक्षिणी बांग्लादेश के झालोकथी जिसे झालाकाथी भी कहा जाता है का रहने वाला है। आरोपी ने कहा कि वह पिछले पांच महीनों से मुंबई में रह रहा है और विभिन्न स्थानों पर “हाउसकीपिंग” सहित छोटे-मोटे काम करता था। अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी पर धारा 311 (गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से चोरी या धोखाधड़ी), 331 (4) (घर में तोड़फोड़) और अन्य अपराधों और पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है।” अधिकारी ने कहा कि इस बात की विस्तृत जांच शुरू की गई है कि वह अवैध रूप से देश में कैसे दाखिल हुआ, उसके पास क्या दस्तावेज थे और उसने उन्हें कैसे हासिल किया।

24 जनवरी तक के लिए भेजा गया पुलिस हिरासत में

आज दोपहर आरोपी को बांद्रा अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अदालत ने कहा कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश के पुलिस के तर्क को खारिज नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक था और घटना के मकसद का पता लगाने की जरूरत है। पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि उन्हें यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या यह मामला किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से जुड़ा है।

खतरे से बाहर हैं सैफ

बता दें कि बालिद्द एक्टर सैफ अली खान (54) पर गुरूवार को बांद्रा में ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके फ़्लैट  में घुसकर हमलावर ने उन पर चाकू से कई हमले किये। इस घटना से लहुलुहान सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी चार-पांच घंटे तक सर्जरी की गई। हालांकि अब वह ठीक हैं।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया हमलावर, सीसीटीवी फुटेज में दिखी झलक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?