Home » मनोरंजन » Serial Shaktimaan: 20 साल बाद फिर सुनने को मिलेगी ‘शक्तिमान’ की आवाज, जानें कब, कहां और कैसे

Serial Shaktimaan: 20 साल बाद फिर सुनने को मिलेगी ‘शक्तिमान’ की आवाज, जानें कब, कहां और कैसे

[the_ad id="14540"]

Serial Shaktimaan: मनोरंजन जगत के फेमस एक्टर मुकेश खन्ना ने सीरियल ‘शक्तिमान’ में गंगाधर की भूमिका में दुनियाभर में पहचान हासिल की थी। लोग उन्हें मुकेश खन्ना के नाम से कम ‘शक्तिमान’ के नाम से ज्यादा जानते थे। इस सीरियल को दर्शकों का खासकर बच्चों का भरपूर प्यार मिला था। अब फैंस को एक बार फिर से ‘शक्तिमान’ की दमदार आवाज सुनने को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-  Ranveer Allahabadia: कौन हैं पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करके विवादों में आए रणवीर इलाहाबादिया?

1997 में हुआ था शुरू

Serial Shaktimaan

बताया जा रहा है कि, मुकेश खन्ना एक बार फिर से इस सीरियल को नई पीढ़ी के लिए बिल्कुल नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं। ‘शक्तिमान’ का पहला सीजन साल 1997 में दिल्ली दूरदर्शन कर रिलीज हुआ था। ये एक ऐसा सीरियल था जिसे हर कोई पसंद करता था। इस सीरियल में लीड रोल निभा रहे मुकेश खन्ना ने गंगधार के नाम से घर-घर में पहचान बनाई थी। एक बार फिर फैंस को ‘शक्तिमान’ की आवाज सुनने को मिलने वाली है।

मुकेश खन्ना ने दी जानकारी

इस शो में गंगाधर का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने खुद ये जानकारी दी है कि, वह ‘शक्तिमान’ के साथ फिर से वापसी कर रहे हैं। दरअसल, वे पॉकेट एफएम की नई ओरिजिनल ऑडियो सीरीज में अपनी आवाज देने जा रहे हैं।

नई पीढ़ी के लिए बनाई जा रही सीरिज

‘शक्तिमान’ को लेकर मुकेश खन्ना का कहना है कि, ये सिर्फ एक सीरियल नहीं है, बल्कि एक इमोशन है जो लाखों लोगों से जुड़ा हुआ है और उनके दिलों पर राज करता है। उन्होंने कहा, मैं इस प्यारे हीरो की आवाज बनकर भारत में पॉकेट एफएम के दर्शकों से जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हूं।’ उन्होंने बताया कि, यह ऑडियो सीरीज अब नई और ओरिजिनल कहानी के साथ शानदार तरीके से लोगों के सामने पेश की जाएगी। यह सीरीज पुराने दर्शकों और आज की नई पीढ़ी के लिए बनाई गई है, जो पहली बार ‘शक्तिमान’ की तलाश कर रहे हैं।

दर्शकों ने लुटाया था प्यार

Serial Shaktimaan

एक मीडिया चैनल से हुई बातचीत में खुद मुकेश खन्ना ने कहा था, मैं अपनी उस जिम्मेदारी को एक बार फिर से निभाने जा रहा हूं,  जिसे मैंने साल 1997 में अपने कंधों पर लिया और 2005 तक निभाया था। बता दें कि, सीरियल ‘शक्तिमान’ साल 1997 में पहली बार पर्दे पर आया था। ये दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। यह सीरियल 7 साल से ज्यादा चला और इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था।

 

इसे भी पढ़ें-  Shatrughan Sinha: सोनाक्षी हिन्दू हैं, किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं हैं, आखिर ऐसा क्यों बोले शत्रुघ्न

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?