
‘Baaghi 4’ Box Office Prediction: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ का बज बन चुका है। ये फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ये फिल्म आठ से नौ करोड़ में ओपनिंग कर सकती है। प्रीडिक्शन के मुताबिक अपनी तीन फ्रेंचाइजियों के मुकाबले ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई करती हुई नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ें- OTT Web Series-Films: ओटीटी पर गदर मचा रहीं ये फ़िल्में और वेब सीरिज, पंकज कपूर की ‘क्रिमिनल जस्टिस’ भी है शामिल
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो, ये फिल्म बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाने वाली। इसका कलेक्शन पिछली तीन फिल्मों से काफी कम हो सकता है। बता दें कि, 2020 में रिलीज हुई ‘बागी 3’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ की कमाई की थी। इससे पहले 2018 में रिलीज हुई ‘बागी 2’ ने 25.10 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी।
वहीं ‘बागी’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 11.94 करोड़ रुपए था। रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4’ का कलेक्शन का सामना कई फिल्मों से होने वाला है। 5 सितंबर को ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फिल्म्स’ भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म का भी फैन्स को लंबे समय से इंतजार है। इसके अलावा शिवाकार्तिकेय की तमिल फिल्म ‘दिल मद्रासी’ भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
इसके साथ ही संजय दत्त की कन्नड़ फिल्म ‘केडी- द डेविल’ और अनुष्का शेट्टी की ‘घाटी’ समेत कुल 7 फिल्में भी 5 सितंबर को ही बाक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही हैं, जिसका असर ‘बागी 4’ के कलेक्शन पर पड़ सकता है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बागी 4’ का निर्देशन ए.हर्ष ने किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका में मिस यूनिवर्स रहीं हरनाज कौर संधू हैं। बता दें कि, हरनाज ‘बागी 4’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में संजय दत्त और सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ कैटेगिरी का सर्टिफिकेट भी दे दिया है।
इसे भी पढ़ें- OTT Web Series: कोरियन ड्रामा की कॉपी हैं ये बॉलीवुड फ़िल्में, इन प्लेटफार्म पर हैं मौजूद









Users Today : 12

