Home » मनोरंजन » Rekha New Movie: 11 साल बाद फिर से एक्टिंग करेंगी रेखा, इस फिल्म में आएंगी नजर

Rekha New Movie: 11 साल बाद फिर से एक्टिंग करेंगी रेखा, इस फिल्म में आएंगी नजर

News Portal Development Companies In India
Rekha New Movie

Rekha New Movie: दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने अपने लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में दी हैं। हालांकि, वह 11 सालों से अभिनय से दूर हैं, लेकिन फैन्स उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। अब लग रहा है कि उनका इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, खबर आ रही है कि, अभिनेत्री रेखा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस बात का संकेत बॉलीवुड के जाने-माने डिज़ाइनर और रेखा के करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा ​​ने दिया है।

इसे भी पढ़ें- Bollywood Crime: इस एक्ट्रेस की रूह कंपा देने वाली सच्चाई, दोस्त की हत्या कर लाश के सामने ही BF के साथ बनाया संबंध

‘गुस्ताख इश्क’ में होगा कैमियो?

Rekha New Movie

जी हां जाने-माने बॉलीवुड डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने एक बातचीत में खुलासा किया है कि, विजय वर्मा और फ़ातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में रेखा को एक कैमियो रोल में लेने पर विचार किया जा रहा था, “लेकिन फिर एहसास हुआ कि यह रोल बहुत छोटा है और इतने छोटे रोल के लिए उन्हें चुनना ठीक नहीं होगा।” वह एक बड़े रोल की हक़दार हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

बेहतर स्क्रिप्ट का इंतजार

मनीष मल्होत्रा ​​ने आगे बताया कि, फ़िलहाल रेखा “गुस्ताख इश्क’ का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह जल्द ही उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट करेंगे। बस उन्हें इंतजार है सही स्क्रिप्ट का, जैसे ही बेहतरीन स्क्रिप्ट मिल जाएगी वह उसमें जरूर उन्हें कास्ट करेंगे। उन्होंने कहा, यह एक ऐसा रोल होना चाहिए, जो उन्हें चुनौती दे। वह पहले ही बहुत कुछ कर चुकी हैं। उनके पास काम का भंडार है, इसलिए उन्हें ऐसा नहीं लगना चाहिए, “तुमने मुझे क्या दिया? तुम मुझे जानते हो…”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rekha (@legendaryrekhaofficial)

 आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नज़र

Rekha New Movie

रेखा ने साल 1970 में “सावन भादो” फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। धीरे-धीरे, वह इंडस्ट्री में सुपरस्टार बन गईं। एक्ट्रेस आखिरी बार 2014 में आई फिल्म “सुपर नानी” में नज़र आई थीं। इसके बाद वह 2018 में आई “यमला पगला दीवाना फिर से” में एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दी थीं। अपने लंबे करियर में रेखा ने 200 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है और आज बालीवुड की नंबर वन अभिनेत्री हैं।

 

इसे भी पढ़ें-OTT Web Series: कोरियन ड्रामा की कॉपी हैं ये बॉलीवुड फ़िल्में, इन प्लेटफार्म पर हैं मौजूद

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?