



इसे भी पढ़ें- Congress MP Arrested: दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस सांसद अरेस्ट, कोर्ट से ख़ारिज हो चुकी है अग्रिम जमानत याचिका
दो लड़कों का यौन शोषण
सीबीएस 8 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, जैकलीन मा को साल 2023 में दो छात्रों का यौन शोषण करने के आरोप के गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, एक 13 साल के छात्र के माता-पिता को शक हुआ कि उसका उसके टीचर के साथ संबंध ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने टीचर की शिकायत पुलिस में कर दी। पेरेंट्स की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में शिक्षक को जमानत मिल गई, लेकिन अगले दिन उन्हें फिर से गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि टीचर ने दुराचार और बाल पोर्नोग्राफी से जुड़े अन्य आपराधिक कृत्य किये हैं।
Former California ‘Teacher of the Year’ Jacqueline Ma sobbed in court as she pleaded guilty to having sexual relationships with two students, aged 11 and 12.
She faces 30 years to life in prison. pic.twitter.com/5r6KIrAynB
— Libs of TikTok (@libsoftiktok) February 7, 2025
मिल चुका है ‘टीचर ऑफ़ द ईयर’ का पुरस्कार
रिपोर्ट ने ये भी कहा गया है कि जिस शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं, उन्हें साल 2022 में “टीचर ऑफ़ द ईयर” का पुरस्कार भी मिल चुका है, लेकिन इस पुरस्कार को प्राप्त करने के महज 7 महीने बाद उन पर यह आरोप लगा कि उन्होंने दो छात्रों का यौन शोषण किया है। इस आरोप के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ड्रू हार्ट ने मीडिया को बताया कि यह मामला हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि आरोपी को सम्मान मिल चुका था और वह समाज का एक सम्मानित चेहरा था।
????NEW: California ‘Teacher of the Year’ admits to s*xual relationships with two students who were 11 and 12 years old at the time
Jacqueline Ma, 35, has been in custody since her 2023 arrest at Lincoln Acres Elementary in San Diego
She also admitted to a l*wd act involving a… pic.twitter.com/Qb664TI1jE
— Unlimited L’s (@unlimited_ls) February 6, 2025
टीचर ने स्वीकार की गलती
शिक्षिका- जैकलिन मा
उनका मानना है कि यह याचिका समुदाय को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। यह केवल बच्चों पर यौन अपराधों के बारे में नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि जब आप विश्वास का गलत उपयोग करते हैं और माता-पिता के साथ सद्भावना का लाभ उठाते हैं तो आपको इसके लिए गंभीर दंड का सामना करना पड़ता है। मा ने चार मामलों में अपनी गलती स्वीकार की है। इनमें एक बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करना और नाबालिग का यौन शोषण शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उसने एक शिक्षक के सामने रोते हुए अपनी गलती स्वीकार की है और खुद दोषी माना है।
इसे भी पढ़ें- WFI के अध्यक्ष ने किया कुश्ती को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जगह देने का आग्रह, क्या राजी होगा स्कॉटलैंड