Home » अंतर्राष्ट्रीय » Terrorist Aamir Hamza: अस्पताल में जिन्दगी की जंग लड़ रहा है हाफिज का करीबी आतंकी हमजा

Terrorist Aamir Hamza: अस्पताल में जिन्दगी की जंग लड़ रहा है हाफिज का करीबी आतंकी हमजा

[the_ad id="14540"]
Terrorist Aamir Hamza

 इस्लामाबाद। Terrorist Aamir Hamza: पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ आतंक की साजिश रचने वाले हाफिज सईद का करीबी और भारत का बड़ा दुश्मन आमिर हमजा इस समय अस्पताल में पड़ा आखिरी सांसें गिन रहा है। आमिर हमजा भारत में हुए कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है, लेकिन अब वह मौत की कगार पर है। भारत के साथ-साथ वह अमेरिका का भी बड़ा दुश्मन है। अमेरिका ने इसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है।

इसे भी पढ़ें- Opration Sindoor: ऑपरेशन सिन्दूर में मारे गए ये टॉप आतंकी कमांडर, मसूद का साला भी शामिल

गंभीर हालत में लाया गया था अस्पताल

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमजा को गंभीर हालात में अस्पताल लाया गया है। वह बुरी तरह से घायल था। हालांकि, ये नहीं पता चल सका है कि, वह कैसे घायल हुआ, लेकिन लाहौर के मिलिट्री अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि, वह अपने घर से सीधे अस्पताल पहुंचा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, हमजा को मार दिया गया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आतंकी हमजा लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक भी है।

अमेरिका ने घोषित किया है वैश्विक आतंकी

Terrorist Aamir Hamza

बता दें कि, हमजा साल 2000 के आसपास भारत में काफी सक्रिय था। हमजा भारत के वांटेड आतंकी हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है और इसी ने 2005 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु पर हमले की साजिश रची थी। खास बात यह है कि, अमेरिका ने साल 2012 में इसे वैश्विक आतंकी घोषित किया था। ये मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब के गुजरांवाला का रहने वाला है।

बौखला गया था पाकिस्तान

हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों की खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया था। इस दौरान 100 से अधिक आतंकी मारे गए। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया था और उसकी सेना सक्रिय हो गई थी।

तनाव चरम पर 

Terrorist Aamir Hamza

पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के कई शहरों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया। फिलहाल, दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है, लेकिन तनाव चरम पर है।

 

इसे भी पढ़ें- Masood Azhar: ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ में साफ हुआ मसूद अजहर का कुनबा, आइए जानते हैं, इस आतंकी की क्राइम कुंडली

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?