Home » अंतर्राष्ट्रीय » Iran Protest: ईरान के देशव्यापी प्रदर्शन में 65 से अधिक लोगों की मौत, इंटरनेट बैन

Iran Protest: ईरान के देशव्यापी प्रदर्शन में 65 से अधिक लोगों की मौत, इंटरनेट बैन

News Portal Development Companies In India
IMAGE

नई दिल्ली। Iran Protest: नेपाल और बांग्लादेश के बाद अब ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन में अब तक 65 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। 28 दिसंबर 2025 को तेहरान की बाजारों से शुरू हुआ ये प्रदर्शन अब देशव्यापी हो चुका है। ईरान की सरकारी मीडिया ने अमेरिका और इजराइल के आतंकवादी एजेंटों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। देश भर में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए टेलीफोन कॉल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें- Iran-Israel Ceasefire: पाकिस्तान के नक्शे कदम पर चला ईरान, हार के बाद भी मना रहा जश्न

खामेनई ने ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार

Iran Protest

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि, देश में महंगाई चरम पर है और रियाल का मूल्य गिरता जा रहा है। वे देश की कट्टरपंथी सरकार को बेदखल करने के नारे लगा रहे हैं। इधर, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई ने इस प्रदर्शन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी तीखी आलोचना की है।

खामेनई का कहना है कि, ट्रंप के हाथ ईरानियों के खून से सने हैं। अभी तक ईरान की सरकारी मीडिया ने प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन शुक्रवार को उसने चुप्पी तोड़ते हुए लिखा- बहुत लोग हताहत हुए हैं, पिछले महीने शुरू हुए आन्दोलन के बाद से मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि उसने संख्या की जानकारी नहीं दी।

31 प्रान्तों के 180 शहरों में फैला आन्दोलन

वहीं, अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी (HRNA) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, ईरान में शुरू हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को आज 14 दिन होने जा रहा है और अब तक इसमें 65 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ये प्रदर्शन ईरान के 31 प्रान्तों के 180 शहरों में 512 स्थानों पर फ़ैल चुका है।

Iran Protest

हालात को और अधिक बिगड़ने से बचाने के उद्देश्य से सूचना एंव संचार प्रौद्योगिकी  मंत्रालय ने इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बंद करने का आदेश दे दिया है। दुबई एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, ईरान और दुबई के बीच में करीब 17  उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। तुर्की ने भी ईरान के हवाई क्षेत्र से उड़ने वाली एयरलाइंस को रद्द कर दिया है।

कट्टरपंथी सरकार के खिलाफ बढ़ा असंतोष

बता दें कि, ईरान की अयातुल्ला अली खामेनई की धार्मिक कट्टरपंथी सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ता जा रहा है। नतीजा ये कि, अब लोग सड़कों पर उतर आये हैं और इस सरकार को उखाड़ फेंकने के नारे लगा रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Iran-Israel Ceasefire: जंग खत्म, लेकिन बढ़ गईं खामेनई की मुश्किलें, तख्तापलट की आशंका

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?