Home » राष्ट्रीय » Mumbai Rain Alert: मुंबई में 12 दिन पहले आया मानसून, जमकर मचाई तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Rain Alert: मुंबई में 12 दिन पहले आया मानसून, जमकर मचाई तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

News Portal Development Companies In India
Mumbai Rain Alert

 मुंबई। Mumbai Rain Alert: केरल में मानसून आये अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि ये महाराष्ट्र भी पहुंच गया। 12 दिन पहले आये मानसून ने यहां में जमकर तबाही मचाई है। एक-दो दिन की मूसलाधार बारिश ने यहां का जन जीवन अस्त व्यस्त दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले कुछ दिनों में मुंबई में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिससे भयंकर वाली बारिश होगी। विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि, आने वाले समय में मुंबई में मध्यम से लेकर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे तटीय जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: भारी बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, खेले गये सिर्फ 13.2 ओवर

बिजली गिरने की आशंका

Mumbai Rain Alert

मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में तेज समुद्री हवाएं चलने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की भी आशंका जाहिर की है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और म्हाडा द्वारा शहर में 96 ऐसी इमारतों की पहचान की गई है, जो बारिश के मौसम में खतरनाक साबित हो सकती हैं। इन इमारतों में रहने वाले करीब 3100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने को कहा गया है।

वॉर रूम एक्टिव

Mumbai Rain Alert

बता दें कि, मुंबई में जलभराव एक बड़ी समस्या हैं। यहां हर साल बारिश के सीजन में हालात बद से बदतर हो जाते हैं। यही वजह है कि, बीएमसी ने नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की निगरानी जैसी तैयारियां तेज कर दी है ताकि भारी बारिश के दौरान भी शहर की सड़कों पर कम से कम जल भराव हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। बीएमसी ने 24×7 आपदा नियंत्रण कक्ष यानी वॉर रूम को भी एक्टिव कर दिया है। यहां किसी भी आपात स्थिति की सूचना दे दी जा सकती है और मदद मांगी की सकती है। इसके साथ ही, लोकल ट्रेन सेवाओं और बसों के संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हेल्पलाइन नबंर जारी

Mumbai Rain Alert

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और किसी भी आपात स्थिति में नगर निगम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने को कहा है। प्रशासन ने स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों की इमारतों का निरीक्षण किया है और जहां जरूरत है वहां मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और नागरिकों को एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

 

इसे भी पढ़ें- Ramban Cloud Burst: रामबन में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 5 की मौत, हाईवे बंद, CM ने जताया दुःख

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?