



Hair Care: सर्दियों में न सिर्फ त्वचा रूखी हो जाती है बल्कि कई लोगों को डैंड्रफ की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। डैंड्रफ न केवल आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा महसूस कराता है, बल्कि इससे बाल झड़ने और फ्रिजी होने की समस्या भी हो सकती है। डैंड्रफ एक प्रकार का फंगस है और अगर लंबे समय तक इसका इलाज न किया जाए तो यह स्कैल्प और बालों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाएं जा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बतायेंगे जो आपके पूजा घर में मौजूद होती हैं और जिनके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- Fitness Tips: परफेक्ट फिगर और स्किन पर ग्लो चाहिए, तो अपनाएं ये तरीके, जल्द मिलेगा रिजल्ट
कई समस्याओं से निजात दिलाता है कपूर
पूजा-पाठ के अलावा कपूर का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है। इसका तेल सर्दियों में जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में बहुत कारगर माना जाता है। कपूर खुजली और छोटे-मोटे रैशेज से राहत दिलाने में भी कारगर होता है। आइए सबसे पहले जानते हैं कि कपूर का इस्तेमाल करके रूसी से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
कपूर को सिर पर लगाने के फायदे
कपूर में जीवाणुरोधी गुण होते हैं और इसलिए यह रूसी के साथ-साथ त्वचा की खुजली और सूजन को भी खत्म करने में प्रभावी होता है। यह आपके स्कैल्प को स्वस्थ बनाता है। कपूर सिर में मौजूद जुएं की समस्या को दूर करने में भी कारगर है। साथ ही यह बालों को काला बनाए रखने में भी मदद करता है।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इस तरह करें कपूर का इस्तेमाल
अगर सर्दी शुरू होने के साथ ही सिर पर रूसी बढ़ गई है या सिर में बहुत खुजली हो रही है तो कपूर की टिकिया को हाथ से मसल लें और उसका पाउडर बना लें। अब कपूर और नारियल के तेल को अच्छे से तब तक मिलाएं जब तक यह पूरी तरह से घुल न जाए। अब इसे अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और कुछ देर तक मसाज करें। कम से कम एक घंटे बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें। यदि आप अपने बाल धोने से पहले सप्ताह में एक या दो बार इस उत्पाद का उपयोग करते हैं, तो आप बहुत जल्दी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
ये सावधानी बरतें
कपूर को सिर पर लगाने से पहले इसे कोहनी या कान के पीछे लगाकर पैच टेस्ट कर लें। इससे आपको यह निर्धारित करने में मदद मिलेगी कि कपूर का आपकी स्किन कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा है। कपूर का उपयोग सामान्य रूसी के लिए किया जा सकता है लेकिन अगर आपको एलर्जी है तो इससे बचना चाहिए। इसके अलावा, कपूर को सीधे अपने सिर पर नहीं लगाना चाहिए।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप अपने सिर पर खट्टा दही लगा सकते हैं। इससे आपके बाल चमकदार और मुलायम भी बनेंगे। इसके अलावा नींबू रूसी को खत्म करने में भी मददगार होता है। इसे सरसों के तेल या नारियल के तेल में मिलाकर लगायें और एक से डेढ़ घंटे तक लगा रहने दें।