Home » अन्य » Honor killing: 20 साल की तनु को मिली प्यार की खौफनाक सजा, भाई-पापा ने गोलियों से किया छलनी

Honor killing: 20 साल की तनु को मिली प्यार की खौफनाक सजा, भाई-पापा ने गोलियों से किया छलनी

News Portal Development Companies In India
Owner Killing

भोपाल। Honor killing: ‘हैलो, मैं तनु गुर्जर हूं, मैं एक लड़के से बेहद प्यार करती हूं। हम छह साल से रिलेशनशिप में हैं। पहले मेरे घरवाले भी इस रिश्ते के लिए मान गए थे, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। अब वे मुझे रोज मारते-पीटते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। अगर, मैं मर गई या मुझे कुछ हो गया तो इसके जिम्मेदार मेरे घरवाले ही होंगे’। ये बातें 20 साल की तनु ने अपनी हत्या से दो दिन पहले कहीं थी। दरअसल, तनु उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले अपने प्रेमी भीकम मावई उर्फ विक्की से शादी करना चाहती थी, लेकिन, चचेरे भाई और पिता को ये रिश्ता एक्सेप्ट नहीं। यही वजह है कि उन्होंने  तनु की हत्या कर दी। पिता और भाई ने तनु के सीने और चेहरे पर चार राउंड फायरिंग की जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी की हत्या के बाद पिता ने जो कहा, वह बेहद चौंकाने वाला था-  उन्होंने कहा कि ‘इज्जत की बात थी इसीलिए उसे मार डाला’। आइए, ग्वालियर में हुई इस ऑनर किलिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- Murder: 12 साल की लड़की ने टीवी सीरियल देखकर की ममेरी बहन की हत्या

ये है पूरा मामला

14 जनवरी की रात करीब नौ बजे ग्वालियर का आदर्श शहर महाराजपुरा एक के बाद एक चली चार गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। गोलियों की गूंज शांत होने के बाद  महेश गुजर्र के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। बताया जा रहा है कि महेश और उसके भतीजे राहुल गुर्जर ने 20 वर्षीय तनु को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में घायल तनु खून से लथपथ होकर घर के फर्श पर पड़ी रही। घटना को अंजाम देने के बाद राहुल मौके से फरार हो गया। वहीं पिता महेश ने पिस्तौल लहराते हुए कहा, इज्जत की बात थी, इसलिए बेटी की हत्या कर दी।  घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता महेश गुजर्र को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कट्टा और पिस्तौल बरामद

Owner Killing

पुलिस ने 20 साल की तनु को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पिता महेश और चचेरे भाई राहुल को अरेस्ट कर लिया है। महेश हाईवे पर ढाबा चलाते हैं। पुलिस ने उसके पास से तनु के हत्या में इस्तेमाल किया गया एक कट्टा और पिस्टल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि तनु पर पिस्टल से तीन फायर किए गए थे। तीनों गोलियों उसके सीने में लगी थीं। वहीं, एक गोली कट्टे से फायर की गई थी, जो चेहरे पर लगी थी। कट्टे से पिता ने और पिस्टल से भाई ने गोली चलाई थी।

छह साल से थी रिलेशनशिप में

पुलिस की जांच में जो चीजें सामने आई हैं, उसके मुताबिक तनु की उम्र 20 साल थी। करीब छह साल पहले उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में विक्की से हुई थी। यही से इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। उनके प्यार को लगभग छह साल हो गया था यानी उस वक्त तनु सिर्फ 14 साल की थी।

परिजनों ने जताया विरोध

Owner Killing

पुलिस के मुताबिक, तनु ने अपने परिवार वालों से विक्की से शादी करने की बात की थी। विक्की की बहन का ससुराल तनु के घर के पास में ही है। यह बात उसके घर वाले जानते थे। सब कुछ ठीक ठाक था तो महेश गुर्जर भी बेटी की शादी विक्की से करने के लिए राजी हो गये थे, लेकिन जब परिजनों को इस प्रेम विवाह के बारे में पता चला तो उन्होंने विरोध किया। उन्होंने महेश गुर्जर से कहा कि आज आपकी बेटी ऐसा कर रही है, कल हमारे घर में भी यही होगा, यह सम्मान की बात है। ये बात महेश गुर्जर और उसके भतीजे राहुल को नागवार गुजरी। इसके बाद महेश ने तनु की शादी विक्की के साथ करने से इनकार कर दिया।

 शादी से पहले तनु ने अपलोड किया वीडियो

तनु विक्की से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके पिता महेश गुजर्र ने उसका रिश्ता दूसरे लड़के के साथ तय दिया। तनु की शादी 18 जनवरी को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, कार्ड बंट चुके थे और कुछ रिश्तेदार भी आये थे। इसी बीच तनु ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।  23 जनवरी मंगलवार शाम को यह वीडियो महेश गुर्जर के पास भी पहुंच गया। इस वीडियो में तनु ने अपने परिवार पर जबरन शादी कराने और मार-पीट करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। यह वीडियो देखकर महेश और राहुल का खून खौल उठा है और उन्होंने घर जाकर तनु को गोलियों से भून दिया। तीन गोलियां उसके सीने में लगीं और एक गोली चेहरे पर लगी, जिससे तनु की तुरंत मौत हो गई।

आरोपियों को भेजा गया जेल

Owner Killing

पुलिस ने तनु की हत्या के आरोप में उसके पिता महेश गुर्जर और चचेरे भाई राहुल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। तनु की हत्या की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महेश पिस्तौल लहरा रहा था। वहीं राहुल मौके से भाग गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अब दोनों को जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें- Murder: पत्थर से कूंच कर युवक की निर्मम हत्या, मोबाइल में मिले हैरान करने वाले सबूत

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?