Home » मनोरंजन » Pratyusha Suicide Reason: प्रत्युषा बनर्जी पर था लाखों का कर्ज, इसीलिए एक्ट्रेस ने कर लिया सुसाइड?

Pratyusha Suicide Reason: प्रत्युषा बनर्जी पर था लाखों का कर्ज, इसीलिए एक्ट्रेस ने कर लिया सुसाइड?

[the_ad id="14540"]

Pratyusha Suicide Reason: टेलीविजन के कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल बालिका वधू फेम अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी का 1 अप्रैल 2016 को निधन हो गया था। अभिनेत्री की अचानक मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। हर जगह प्रत्युषा के बारे में चर्चा हो रही थी कि 24 वर्षीय लोकप्रिय अभिनेत्री ने आत्महत्या कैसे की होगी। वहीं प्रत्यूषा के फैंस इस खबर को सुनकर शाक्ड रह गये थे।

इसे भी पढ़ें-Khesari Lal-Akanksha Puri Video: सामने आया खेसारी लाल और आकांक्षा पूरी का जिम वीडियो, लोग बोले- ‘प्रमोशन के लिए कुछ भी’

 बॉयफ्रेंड राहुल हुए थे अरेस्ट

इस घटना के तुरंत बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रत्यूषा के परिवार ने राहुल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।बाद में राहुल को बरी कर दिया गया और कहा गया कि प्रत्यूषा डिप्रेशन से जूझ रही थीं। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। अब राहुल ने प्रत्युषा को लेकर कई नए खुलासे किए हैं।

 

6-8 महीने से नहीं भरी थी बैंक की क़िस्त

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए राहुल ने कहा  ‘प्रत्यूषा और मुझे डेट करते हुए एक साल भी नहीं हुआ थे। पहले 2-3 महीनों में आप किसी लड़की को इतने खुलकर नहीं जान सकते। एक दिन मैं उनके घर पर था, तभी अचानक एक आदमी आया। वह एक बैंक कर्मचारी था। प्रत्युषा का कार लोन डिफॉल्ट हो गया था। उन्होंने 6-8 महीने से अपना कार लोन नहीं चुकाया था।

शराब की आदी थी प्रत्युषा

राहुल ने आगे बताया, एक दिन प्रत्युषा ने रात 2 मुझे बजे फोन किया और कहा बहुत अर्जेंट है, क्या तुम आ सकते हो?’ मैं उसके घर गया। उसने मुझे गले लगाया, रोने लगी और मुझसे कहा कि मुझ पर बहुत कर्ज है। ऐसे लोन थे, जो उसने प्राइवेट लोगों से लिए थे, उसने अपनी अंगूठी बेच दी थी। चूंकि प्रत्यूषा के पिता को शराब पीने की आदत थी, इसलिए प्रत्यूषा को भी शराब पीने की आदत लग गई थी, जब वह तनाव में होती थी तो काफी ज्यादा शराब पी लेती थी। एक दिन दोपहर करीब 3 बजे उसने मुझे फोन किया और कहा, मैं टूट गई हूं, मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा है। उसने कहा, मेरे पिता मुझे अब्यूज कैसे कर सकते हैं। राहुल ने बताया, इस पर मैंने  उससे कहा, तुम चिंता मत करो, मैं कार घुमाकर वापस आ रहा हूं, तब प्रत्युषा ने कहा कि जब तक तुम आओगे सब कुछ खत्म हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Death Of Famous Actor: होटल के कमरे में मिली इस फेमस एक्टर की लाश, मामले की जांच शुरू

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?