Home » राज्य » Solan Blast: साल के पहले ही दिन धमाके से दहला हिमाचल, दहशत में लोग

Solan Blast: साल के पहले ही दिन धमाके से दहला हिमाचल, दहशत में लोग

News Portal Development Companies In India
Solan Blast

हिमाचल। Solan Blast: आज जहां एक तरफ पूरा देश न्यू इयर के जश्न में डूबा हुआ है। लोग एक दूसरे से मिल कर नये साल की बधाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भीषण धमाका हो गया, जिससे अफरा तफरी मच गई। ये धमाका नालागढ़ पुलिस स्टेशन के पास एक गली में हुआ। सुबह-सबेरे हुए इस धमाके से पूरा इलाका दहल गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि, कई किलो मीटर तक सुनाई दी।

इसे भी पढ़ें- Cough Syrup Scandal: सवा दो करोड़ बोतल सिरप बेचकर हुई 500 करोड़ की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा

कई इमारतों के शीशे टूटे

Solan Blast

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, विस्फोट से आसपास की इमारतों और आर्मी अस्पताल में लगे शीशे चूर-चूर हो गये। चारों तरफ धुएं का गुबार उठने लगा और कुछ पल तक तो कुछ भी दिखाई नहीं दिया। उन्होंने बताया कि, वे सब चाय की दुकान पर बैठे थे और धमाके की आवाज सुनकर सहम गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को सील कर जांच पड़ताल में जुट गई।

विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं

Solan Blast

पुलिस ने चारों तरफ से बैरीकेडिंग लगा दी। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर विस्फोट की वजह जानने में जुट गई, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा है।  विस्फोट की खबर मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान मय टीम मौके पर पहुंच गये। मामले की गंभीरता को देखते शिमला से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले  की छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी ये नहीं पता चल सका की विस्फोट किस चीज से हुआ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?