



नई दिल्ली। Delhi Election Result: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच आज शनिवार की सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। यहां हुए विधानसभा चुनाव में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। गत पांच फरवरी को 13 हजार से अधिक बूथों पर 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी और पर्यवेक्षकों द्वारा की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- Aap’s Allegation: नई दिल्ली में केजरीवाल की कार पर फेंके गए ईंट-पत्थर, पुलिस बोली- गलत है आरोप
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां से दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव लड़ा था, जो अब हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने इस सीट पर संदीप दीक्षित को उतारा था, जिन्हें प्रवेश ने हरा दिया है। प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं। यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लाएगी। मैं इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं।” बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 2013 विधानसभा चुनाव में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर इस सीट से जीत हासिल की थी। वे लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 8, 2025
पटपड़गंज विधानसभा सीट
पटपड़गंज में भाजपा के अवध ओझा चुनाव हार गए हैं। यहां भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। हार के बाद आप के उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा कि वे जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, वे दूसरे स्थान पर आए हैं, अगली बार पहले आने की कोशिश करेंगे। उन्हें सभी से मिलने का समय नहीं मिला। इस लिए अपनी हार की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं। भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि मोदी के आशीर्वाद से उन्हें जीत मिली है। लोगों ने आम आदमी पार्टी को नकारते हुए उनके संदेश को स्वीकार किया। वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं।
कालकाजी विधानसभा सीट
कालकाजी सीट से आप की प्रत्याशी आतिशी ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया। कालकाजी सीट सबसे ज्यादा चर्चित रही है। इस सीट से इस बार आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को टिकट दिया था। इन नामों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर महत्वपूर्ण बन गई है। भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा था। बिधूड़ी अक्सर अपने विवादास्पद बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।
करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर सीट की 17 राउंड की गिनती हो गई है। यहां भाजपा के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी पीछे हैं। कपिल मिश्रा को 90,948 वोट मिले हैं, जबकि मनोज त्यागी ने अभी तक 46,101 वोट हासिल किए हैं।
जंगपुरा विधानसभा सीट
जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। उन्हें भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने हराया है। हार के बाद मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा उन्हें यहां की जनता का बहुत प्यार मिला, लेकिन वे लगभग 600 वोट से पीछे रह गए। उन्होंने जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे जंगपुरा के लोगों समस्याओं का समाधान करेंगे।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। उन्हें भाजपा की शिखा राय ने शिकस्त दी है।
बल्लीमारान विधानसभा सीट
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर दिल्ली सरकार के मौजूदा कैबिनेट इमरान हुसैन ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के कमल बागड़ी को हराया है। इस सीट से कांग्रेस के हारून यूसुफ मैदान में थे। हारून यूसुफ पहले दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं, इसलिए इस सीट के परिणाम पर सबकी नजर थी।
इसे भी पढ़ें- Delhi Assembly Elections 2025: ‘आप’ के नक्शे कदम पर BJP, दिल्ली की जनता से कर रही लोक लुभावने वादे