



Ranveer Allahabadia: अपनी बेहतरीन कार्यशैली और बेहतरीन कंटेंट की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित हो चुके रणवीर इलाहाबदिया इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। आइए जानते हैं कौन हैं रनवीर इलाहाबदिया और उन्होंने ऐसा कर दिया है जिससे वह विवादों में आ गये हैं और चारों तरफ उनकी आलोचना हो रही है।
इसे भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर और रैना के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
2015 में शुरू किया था करियर
मुंबई में जन्मे रणवीर इलाहाबदिया एक मशहूर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, पॉडकास्टर, यूट्यूबर और बिजनेसमैन हैं। इन्होंने स्नातक की पढ़ाई के बाद अगस्त 2015 में बतौर कंटेंट क्रिएटर करियर की शुरुआत की थी और सोशल मीडिया की दुनिया में बीयरबाइसेप्स के नाम से जाने, जाने लगे थे। उन्होंने अपनी कंटेंट क्रिएटर की जर्नी फिटनेस और रेसिपीज के वीडियोज से शुरू की थी। बाद में वे सेल्फ डेवलपमेंट और स्टाइलिंग से जुड़े कंटेंट पर भी काम करने लगे। यूजर्स को उनके कंटेंट पसंद आने लगे और वह जल्द ही डिजिटल की दुनिया का एक बड़ा नाम बन गये।
8 हजार से अधिक लोगों ने किया अनफॉलो
एक जून 1993 को मुंबई के एक डॉक्टर परिवार में जन्मे रणवीर ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने द्वारकादास जे. सांघवी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की, लेकिन अब पेरेंट्स पर अश्लील कमेन्ट करके वह विवादों में आ गये हैं। विवाद में आने के बाद उनके फॉलोअर्स भी उनके नाराज हो गये हैं। उनके तीन इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। वहीं, दो यूट्यूब चैनल पर 18.8 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन विवाद में फंसने के बाद 8 हजार से अधिक लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।
किए जा सकते हैं गिरफ्तार
बता दें कि समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से अक्सर ही सुर्ख़ियों में रहता है। इस शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी शामिल हुए थे, जिसमें रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल पूछ लिया। रणवीर ने कंटेटेंट से सवाल किया… ‘क्या आप पूरी जिंदगी हर रोज अपने पेरेंट्स को इंटीमेट होते देखना चाहते हैं या फिर एक बार उन्हें ज्वॉइन भी करना चाहते हैं?’ रणवीर के इस सवाल की क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई बवाल मच गया। हर कोई उनकी आलोचना करने लगा। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी। भारी दवाब के चलते उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है और उस क्लिप को भी यूट्यूब से हटा दिया गया है। अब कहा जा रहा है कि रणवीर को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Ranveer Singh: सेट से लीक हुई ‘धुरंधर’ की तस्वीर, खून से सना दिखा एक्टर रणवीर सिंह का चेहरा
रणवीर ने मांगी माफ़ी
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफ़ी भी मांग ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, कॉमेडी उनका जॉनर नहीं है, उन्होंने शो में जो कहा वो नहीं कहना चाहिए था, वो अपनी बात के लिए माफी मांगते हैं। रणवीर के माफ़ी मांगने के बाद भी उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। अब बी-प्राक ने उनके साथ पॉडकास्ट कैंसिल कर दिया है। मनोरंजन जगत के दिग्गज और शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा, ऐसे लोगों को गधे पर बैठा कर मुंह काला करके घुमाना चाहिए। शक्तिमान के अलावा अन्नू कपूर, रवि किशन, मीका सिंह और शैलेष लोढ़ा जैसी तमाम हस्तियों में उनके प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है।
It is sad that a succesful You tuber like Ranveer Allahbadia made a horrible statement in a program called India got Talent. Something to do with parents and sex. It enraged the whole nation.
This reflects the undue liberty given today to youth of our country to misuse the… pic.twitter.com/rDZJqQ7Vo7
— Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) February 11, 2025
डॉक्टर परिवार से रखते हैं ताल्लुक
बता दें कि रणवीर के इस अश्लील कमेन्ट के बाद लोग उनके माता-पिता को लेकर भी सवाल करने लगे हैं और उनके बारे के जानने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, रणवीर इलाहबदिया बेहद अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम गौतम इलाहाबादिया है और वे पेशे से फिजिशियन हैं जबकि उनकी मां एक गायनोलॉजिस्ट हैं और उनका नाम स्वाति इलाहाबादिया है, लेकिन रणवीर को अपने माता-पिता की तरह मेडिकल लाइन में जाने की कोई दिलचस्पी नहीं थी। डॉक्टर फैमिली से ताल्लुक रखने के बावजूद रणवीर ने इस फील्ड में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और कंटेंट क्रिएटर की दुनिया करियर बनाने का फैसला लिया।
कई ग्लोबल हस्तियों का कर चुके हैं इंटरव्यू
महज 24 साल की उम्र में साल 2018 में रणवीर ने एक टैलेंट मैनेजमेंट और कंटेंट क्रिएशन एजेंसी मोंक एंटरटेनमेंट की स्थापना की। इस कंपनी ने नेटफ्लिक्स, गूगल और पेप्सिको सहित बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे इन ब्रांडों को सफल डिजिटल कैंपेन तैयार करने में मदद मिली। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखा और “द रणवीर शो” की लांचिंग की। इस पॉडकास्ट में उन्होंने अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, प्रियंका चोपड़ा और सद्गुरु जैसी ग्लोबल हस्तियों के साक्षात्कार लिए। उनका ये शो मनी, फेम, स्प्रिचुएलिटी और फाइनेंस सहित कई टॉपिक पर आधारित है। इसके बाद 2021 में रणवीर Spotify के साथ पार्टनरशिप की और भारत के पहले इंडिपेंडेंट क्रिएटर बन गए। यही से उनका शो मंच के टॉप पॉडकास्ट में से एक बन गया।
इन पुरस्कारों से किया गया है सम्मानित
बेहद कम समय में बड़ा नाम बना चुके रणवीर इलाहाबादिया को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। 2019 में उन्हें कॉस्मोपॉलिटन द्वारा पॉपुलर चॉइस बेस्ट फैशन ब्लॉगर का अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद साल 2020 में उन्हें फेमिना इंडिया द्वारा सम्मानित एजेंट ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2021 में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें वॉरियर ऑफ़ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया।
इसी साल यानी 2021 में ही उन्हें लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स द्वारा मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर इन्फ्लुएंसर अवार्ड से नवाजा गया। 2023 में इलाहाबादिया को भारत का बेस्ट यूट्यूब कंटेंट पुरस्कार दिया गया। बीते साल यानी 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी से भी डिसरप्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया।
इसे भी पढ़ें- Arjun Kapoor: साइबर फ्राड का शिकार हुए अर्जुन कपूर, फैंस को दी सतर्क रहने की सलाह