Home » उत्तर प्रदेश » Sports Competition: भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ

Sports Competition: भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ

News Portal Development Companies In India
Sports Competition

प्रतापगढ़। Sports Competition:  सांसद खेल स्पर्धा का भव्य शुभारंभ जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ में किया गया। दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने किया। सर्वप्रथम जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ,उप खेल अधिकारी रंजीत यादव ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला ने बैज लगाकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें- प्रतिभा के धनी रहे पत्रकार अमरेश मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि

मुख्य अतिथि के साथ नगर मंत्री भाजपा अनुराग मिश्र, सांसद के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, नगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगर मंत्री शरद श्रीवास्तव, सांसद के ओएसडी सत्येंद्र सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुमित सिंह उपस्थित रहे। इस बार सांसद खेल महोत्सव में कुल 5 खेलों एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती और बैडमिंटन को शामिल किया गया है।

उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने में राम कुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, सुशील सिंह जिला स्काउट शिक्षक, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, जिला कुश्ती संघ के सचिव जय बहादुर सिंह, वॉलीबॉल के राष्ट्रीय निर्णायक विनोद यादव के साथ बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के सभी खेल अध्यापकों के साथ-साथ एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कुश्ती प्रशिक्षक अंकित तिवारी और अरविंद कुमार पूर्व राष्ट्रीय पहलवान गौरव सिंह, जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह, निखिल राणा इत्यादि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।

 

इसे भी पढ़ें- Hindu Sammelan: सनातन संस्कृति को बचाने का प्रयास जारी रखना होगा- ओमपाल

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?