Home » उत्तर प्रदेश » Makar Sankranti 2026: समरसता एवं एकता का प्रतीक है मकर संक्रांति का पर्व– प्रिया

Makar Sankranti 2026: समरसता एवं एकता का प्रतीक है मकर संक्रांति का पर्व– प्रिया

News Portal Development Companies In India
IMAGE
  • राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव

प्रतापगढ़। Makar Sankranti 2026: सई नदी के पावन तट पर स्थित मां बेल्हा देवी धाम प्रांगण में राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका प्रिया त्रिपाठी के नेतृत्व राष्ट्र सेविका समिति की बहनों द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिनी ने किया।

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर बेल्हा की बेटी बिखेरेंगी कला की चमक

इस मौके पर जिला कार्यवाहिका प्रिया ने कहा कि मकर संक्रांति कार्यक्रम समरसता,एकता एवं मौसम में नवीनता का पर्व है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति से तात्पर्य है कि इस दिवस से सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, साथ ही मौसम में एक नवीन ऊर्जा संचारित होती है,अपने इस सनातनी त्योहार से हम सभी को गुड और तिल के मिश्रण के जैसे अपने आपसी संबंधों में एकता एवं मिठास बनाकर रखना चाहिए।

इस मौके पर सभी मातृशक्तियों को अपने परिवार के साथ साथ समाज में भी समरसतापूर्ण वातावरण में सभी को प्रेम, एकता की भावनाओं से जोड़ कर रखना ही हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती से किया गया। तत्पश्चात सभी मातृ शक्तियों ने एक साथ बैठकर समरसता पूर्ण जलपान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शकुंतला त्रिपाठी रही। इस मौक़े पर प्रेमा, वैशाली, ऋचा, जया,शालिनी,शांभवी,संगीता, उमा,अनीता उपाध्याय,रश्मि,नीलम, गरिमा सहित अन्य मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

 

इसे भी पढ़ें- Khichdi Bhoj: परस्पर मेल-मिलाप का सशक्त माध्यम हैं समरसता भोज- अनामिका सिंह

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?