Home » शिक्षा » Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर बेल्हा की बेटी बिखेरेंगी कला की चमक

Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर बेल्हा की बेटी बिखेरेंगी कला की चमक

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • राष्ट्रीय मंच पर अनामिका तिवारी का चयन

प्रतापगढ़। Republic Day 2026: जनपद के सगरा सुंदरपुर गांव की बेटी अनामिका तिवारी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर दिया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत संगीत नाटक अकादमी द्वारा उन्हें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ में नृत्य प्रस्तुति के लिए चुना गया है।

इसे भी पढ़ें- Khichdi Bhoj: परस्पर मेल-मिलाप का सशक्त माध्यम हैं समरसता भोज- अनामिका सिंह

नृत्य शिक्षिका हैं अनामिका

अशोक तिवारी की पुत्री अनामिका तिवारी वर्तमान में बिहार में नृत्य शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर औरंगाबाद जिले के कन्या उच्च विद्यालय में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे बक्सर जिले के एमपी हाई स्कूल में अपनी कर्तव्यपरायण सेवा निभा रही हैं।

लगभग दो वर्षों से बिहार में शिक्षा और कला को जोड़ते हुए अनामिका ने छात्र-छात्राओं को नृत्य की बारीकियां सिखाई और उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का विकास किया। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दौरान कर्तव्य पथ पर उनकी नृत्य प्रस्तुति पूरे देश और विदेश के दर्शकों के सामने होगी।

क्षेत्र में हर्ष की लहर

इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। परिजन, शिक्षक और ग्रामीण उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। अनामिका तिवारी की यह सफलता इस बात का संदेश देती है कि प्रतिभा और परिश्रम किसी सीमा की मोहताज नहीं होते। उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार और गांव के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा और आदर्श बनेगी।

 

इसे भी पढ़ें- सामाजिक सद्भावना समारोह आज

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?