Home » उत्तर प्रदेश » Saksahm Foundation Day: दिव्यांगों के विकास में ‘सक्षम’ की भूमिका अहम-ओपी

Saksahm Foundation Day: दिव्यांगों के विकास में ‘सक्षम’ की भूमिका अहम-ओपी

[the_ad id="14540"]
Saksahm Foundation Day
  • सक्षम स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम 

 प्रतापगढ़। Saksahm Foundation Day: क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान अफीम कोठी में आयोजित सक्षम स्थापना दिवस के मौके पर बतौर मुख्य वक्ता मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों के विकास मे सक्षम की भूमिका अहम है।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

दिव्यांगों के सेवा के लिए हुई सक्षम की स्थापना 

Saksahm Foundation Day

 उन्होंने कहा कि सक्षम की स्थापना दिव्यांगों की सहायता व सेवा के लिए समदृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल सक्षम की स्थापना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  कमलाकांत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी प्रांत के अध्यक्ष योगेंद्र वाजपेई ने किया। 

कार्यक्रम में काशी प्रांत की महिला अध्यक्ष राधा सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव रंजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर अजीत सिंह  प्रयाग दत्त तिवारी, महिला प्रमुख माधुरी सिंह,उपसचिव सरोज सिंह,उपाध्यक्ष शेषनारायण मिश्र, जमुना प्रसाद मिश्रा, कुंडा सर्वेश कुमार मिश्र एवं अमित कुमार मिश्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला कार्यवाह हेमंत ,नगर प्रचार प्रमुख धीरज, अंजली श्रीवास्तव, रीना देवी सहित आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें-  Moharram 2026: मोहर्रम के जुलूस में चिलबिला में दिखी कौमी एकता

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?