Home » ताजा खबरें » Maha Kumbh 2025: बड़े कलाकारों से सजेगा मंच, 35 दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Maha Kumbh 2025: बड़े कलाकारों से सजेगा मंच, 35 दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

[the_ad id="14540"]

प्रयागराज। Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में जनवरी से प्रयागराज में अध्यात्म, संस्कृति और एकता का संगम भी देखने को मिलेगा। ए.आर रहमान, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सितार वादक रिहिराम, रिकी केज, कैलाश खेर जैसे दिग्गज कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। महाकुंभ में संस्कृति विभाग के चार बड़े और 20 छोटे मंचों पर लगातार 35 दिनों तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, प्रदर्शन कला और समकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। राज्य के पारंपरिक नृत्य अवधी, धोबिया, राई, मयूर और कर्मा का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें  स्थानीय लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: अखाड़ा परिषद की बैठक में हंगामा, साधु-संतों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूसे

सांस्कृतिक विरासत की दिखेगी झलक

Maha Kumbh 2025

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जमावड़ा लगेगा। इसे देखते हुए, केंद्र सरकार के सहयोग से सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय दुनिया को न केवल आध्यात्मिकता बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता से भी परिचित कराएगा। सांस्कृतिक प्रदर्शनों के अलावा, विशेष नाट्य प्रस्तुतियां भी होंगी।

नाट्य प्रदर्शन भी होंगे

इनमें रामलीला, कृष्णलीला, काकोरी महागाथा आदि शामिल हैं। ये नाट्य प्रदर्शन भारतीय परंपराओं और इतिहास की कहानियों का सजीव चित्रण करेंगे। वहीं, नागवासुकी क्षेत्र में 2 लाख वर्ग फीट में ’कला कुंभ’ प्रदर्शनी भी लग रही है। इसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संबंधित प्राचीन मूर्तियां, ऐतिहासिक दस्तावेज़ और कलाकृतियों की झलक दिखाई जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: प्रयागराज में नहीं लगेगी शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?