
Zomato’s New Initiative: ऑनलाइन खाने का ऑर्डर देने के बाद उसे कैंसल करने से खाने की बर्बादी होती है। इसे रोकने के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने ‘फूड रेस्क्यू मिशन’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। ज़ोमैटो फ़ूड रेस्क्यू पहल के तहत जब कोई कस्टमर ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बाद उसे रद्द कर देता है, तो उस रद्द किये गये आर्डर को एक पॉप-अप संदेश के माध्यम से बेहद ही आकर्षक कीमत पर और पैकेजिंग के साथ बिना किसी छेड़छाड़ के नजदीकी कस्टमर्स को ऑफर किया जायेगा। अगर कोई अन्य कस्टमर उसे लेने में दिलचस्पी दिखाता है तो कुछ ही मिनट में उसे खाना डिलीवर कर दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें-अब कच्चा बनियान भी बेचेंगे मुकेश अंबानी, इजराइल की इस कंपनी के साथ डील हुई फाइनल
बड़ी चुनौती है कैंसल आर्डर
जोमैटो के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा। उन्होंने कहा, सख्त दिशा-निर्देशों और ऑर्डर रद्द करने की स्थिति में कोई पैसा वापस नहीं करने की नीति के बावजूद, ग्राहकों द्वारा विभिन्न कारणों से लगभग हर महीने चार लाख ऑर्डर रद्द किये जाते हैं, जो चिंता का विषय है। इससे खाने की बर्बादी होती है। ऐसे में हम आज से ही भोजन बचाने की दिशा में एक अहम कदम उठा रहे हैं।
We don’t encourage order cancellation at Zomato, because it leads to a tremendous amount of food wastage.
Inspite of stringent policies, and and a no-refund policy for cancellations, more than 4 lakh perfectly good orders get canceled on Zomato, for various reasons by customers.… pic.twitter.com/fGFQQNgzGJ
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) November 10, 2024
कैंसल होते हैं चार लाख ऑर्डर
ज़ोमैटो के अनुसार, हर महीने लगभग चार लाख ऑर्डर रद्द कर दिए जाते हैं। वह भी तब वह डिलीवरी के लिए रास्ते में होते हैं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस के मुताबिक, यह एक गंभीर समस्या है और कंपनी इस तरह के खाने की बर्बादी को रोकने के लिए हर संभव समाधान पर काम कर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए अब ज़ोमैटो ने एक खाद्य बचाव पहल शुरू की है। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये फ़ूड रेस्क्यू अभियान।
तीन किमी के दायरे में भेजा जायेगा पॉप-अप मैसेज

फूड रेस्क्यू अभियान के तहत डिलीवरी पार्टनर द्वारा दिए जाने वाले ऑर्डर के 3 किमी के दायरे में ग्राहकों को ज़ोमैटो ऐप पर रद्द किए गए ऑर्डर के बारे में एक पॉप-अप संदेश भेजा जायेगा। खाना ताजा और गर्म रहे इसलिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल केवल कुछ मिनट के लिए ही उपलब्ध रहेगा। मूल ग्राहक जिसने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था और उसके आसपास के लोग इस आर्डर पर क्लेम नहीं कर सकेंगे।
ओरिजनल कस्टमर नहीं कर सकेगा क्लेम
नए ग्राहक की तरफ से किये गये भुगतान को रेस्टोरेंट पार्टनर और ओरिजनल कस्टमर्स के साथ शेयर किया जायेगा, अगर वह ऑनलाइन पेमेंट करता है तो। जोमैटो कंपनी सरकारी टैक्स के अलावा अपने पास कुछ नहीं रखेगा। हालांकि इस फ़ूड रेस्क्यू अभियान में आइसक्रीम, शेक व अन्य खराब होने वाले खाद्य पदार्थ शामिल नहीं होंगे। डिलीवरी पार्टनर को पूरे ट्रिप का भुगतान किया जायेगा। ज़ोमैटो ने कहा, खाने की बर्बादी को रोकने के लिए जोमैटो प्रतिबद्ध है।
इसे भी पढ़ें- ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर PM मोदी ने किया देश को आगाह, कहा- ‘सर्तक रहें, ये लूट का नया फार्मूला है’






Users Today : 6

