Home » शिक्षा » Badminton Tournament: सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन में विजेता रहे साई कॉलेज के शटलर

Badminton Tournament: सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन में विजेता रहे साई कॉलेज के शटलर

[the_ad id="14540"]
Badminton Tournament
  • महिला और पुरूष वर्ग में सिंगल तथा डबल का खिताब किया हासिल

अम्बिकापुर। Badminton Tournament: राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में गांधी स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में खेली जा रही सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने सभी ग्रुपों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है।

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

महिला वर्ग में सिंगल और डबल दोनों में खिताब हासिल किया तो पुरूष वर्ग में सिंगल और डबल दोनों में विजेता रहे। खिलाड़ियों ने नाकआउट के सभी दौर में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल किया है।

Badminton Tournament

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए आर्या सिंह, अन्वेषा प्रियल, नैंसी तथा वैभव जायसवाल और पवन का राज्य के लिए चयन हुआ है। विजेता खिलाड़िययों को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सिन्हा ने ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।

Badminton Tournament

क्रीड़ा प्रभारी सोनाली गोस्वामी के नेतृत्व में खिलाड़ियों की सफलता पर महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बधाई दी है।

 

इसे भी पढ़ें- International Seminar: AI, CHATGPT, रोबोटिक्स के अगले पायदान पर पहुंचेंगे यंग साइंटिस्ट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?