
प्रतापगढ़। Moharram 2026: मोहर्रम के जुलूस चिलबिला अखाड़ा, सोनावा अखाड़ा, शाहीन अखाड़ा, शाहीन गोड़े के अखाड़ों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करनामे दिखाकर उपस्थित जनमानस को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। चिलबिला के सभी व्यापारियों ने जुलूस का स्वागत किया।
शील्ड देकर किया सम्मानित
बेल्हा की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए रामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, वरिष्ठ व्यवसायी सुनील अग्रवाल ने सम्मानित कर मोहर्रम के जुलूस को रवाना किया। शाहीन अखाड़ा गोड़े के जुलूस को अब्दुल जब्बार की अध्यक्षता में गोड़े से सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाला गया। हैरतअंगेज करनामे दिखाने वाले अखाड़े को शील्ड देकर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, सुनील अग्रवाल ने सम्मानित किया।
रामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि, प्रतापगढ़ जिले की गंगा जमुनी तहजीब आज भी कायम है, हम एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होते आ रहे हैं।
इस मौके पर रविंद्र सिंह, छेदीलाल, संतोष कुमार, सुनील अग्रवाल, सूरज, अमन, जमील, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद इमरान, अबरार, पप्पू, मोहम्मद शाहिद, सुफियान, अब्दुल्ला, मोहम्मद इरशाद, अकरम हुसैन, असलम उस्ताद, रियाज आदि रहे ।
इसे भी पढ़ें- Jan Swabhiman Diwas: अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ने लिया ‘जन स्वाभिमान दिवस’ की तैयारियों के जायजा






Users Today : 2

