
BPSC TRE-4: आज की तारीख में सरकारी नौकरी मिलना मतलब किसी भीषण नदी को पार करने जैसा है, क्योंकि सीटें कम होती हैं और आवेदक ज्यादा। या यूं कहें कि एक सीट के लिए हजारों बच्चे आवेदन कर देते हैं, लेकिन नौकरी सिर्फ एक हो ही मिलती है। ऐसे में अगर आप बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए ये एक बेहतरीन मौका हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Job In Railway: रेलवे में मिलेगी B.Ed वालों को भी नौकरी, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन
इस लिंक पर करें विजिट

आज की तारीख में सरकारी नौकरी मिलना मतलब किसी भीषण नदी को पार करने जैसा है, क्योंकि सीटें कम होती हैं और आवेदक ज्यादा। या यूं कहें कि एक सीट के लिए हजारों बच्चे आवेदन कर देते हैं, लेकिन नौकरी सिर्फ एक हो ही मिलती है। ऐसे में अगर आप बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए ये एक बेहतरीन मौका हो सकता है।
बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन निकाला है जिसकी आखिरी तारीख सोमवार 26 अक्टूबर है। अगर आप इस नौकरी के लिए होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आज ही आवेदन कर दें। शुल्क के भुगतान को अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी को विभाग की वेब साइट पर विजिट करना होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि बिहार सरकार ने इस बार विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा टीआरइ-4 के तहत 32388 पदों को भरने जा रही है। इस पद के आवेदक को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी मिल जाएगी। जैसे की इन पदों के लिए योग्यता क्या होगी, किस-किस स्तर के पद भरे जायेंगे, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें और कौन-कौन से डाक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
आयोग द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक़, विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा टीआरइ-4 के (BPSC TRE 4.0) के तहत प्राथमिक विद्यालय यानी कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के लिए स्पेशल टीचर्स और हेडमास्टर के पद भरे जायेंगे।
कितने पद, कितने शिक्षक
- कक्षा 1 से 5 तक : 3847 पद
- कक्षा 6 से 8 तक : 8563 पद
- कक्षा 9 से 10 तक : 3877 पद
- कक्षा 11 से 12 तक : 16101 पद
आवेदन का डायरेक्ट लिंक
https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login
ये होगी आवेदन की प्रक्रिया
- अभ्यर्थी को सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। यहां New User Registration लिंक क्लिक कर अपनी बेसिक जानकारी अंकित कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक व CTET/STET/B.Ed/D.El.Ed योग्यता डिटेल भरनी होगी। ध्यान रखना कही कोई गलती न हो नहीं तो फार्म रद्द हो सकता है।
- डिटेल भरने के बाद सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे फोटो, प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी और सिनेच्रर तय फ़ॉर्मेंट में अपलोड करें।
- ये सब करने के बाद क्रेडिट , डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिये आवेदन शुल्क जमा करें। ध्यान रहे हर कटेगिरी के लिए अलग-अलग आवदेन शुल्क निर्धारित है, तो आप जिस कटेगिरी से हैं वही शुल्क भरे।
- अब फार्म को एक बार फिर से चेक कर लें कहीं, कोई गलती तो नहीं है। सब कुछ सही होने पर उसे सबमिट कर दें। ये सब करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।
- आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदन के दौरान आवेदक को अपना आधार नबंर और उससे जुड़ा मोबाइल नबंर भी देना होगा, जो अभ्यर्थी इसकी डिटेल नहीं देगा उसे बायोमेट्रिक फीस के तौर पर 200 रुपये जमा करने पड़ेंगे।
ये होनी चाहिए योग्यता

अब बात करते हैं योग्यता की तो, शिक्षा विभाग, एसटी एससी कल्याण विभाग के स्कूल के कक्षा एक से 5 के लिए शिक्षक पद के लिए आवदेन करने वाले अभ्यर्थी का सीटीईटी पेपर-1 या बीटीईटी पेपर-1 पास होना अनिवार्य है। मध्य विद्यालय यानी कक्षा छह से 8 के शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास सीटीईटी पेपर-2 या बीटीईटी पेपर-2 का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। कक्षा 9 से 10 और कक्षा 6 से 10 तक (एससी, एसटी विभाग के लिए) के अध्यापकों व विशेष विद्यालय अध्यापकों का (9वीं 10वीं) के लिए एसटीईटी पेपर- 1 पास होना अनिवार्य है। कक्षा 11वीं 12वीं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास एसटीईटी पेपर-2 का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु अधिक से अधिक 37 वर्ष होनी चाहिए, जबकि पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) व अनारक्षित महिला 40 वर्ष एससी, एसटी (पुरुष व महिला) 42 वर्ष से अधिक न हो।
परीक्षा का प्रकार और मार्किंग
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इतने समय में अभ्यर्थियों को 150 प्रश्नों को हल करना होगा और 30 अंक लाना अनिवार्य होगा। वहीं कॉमन पेपर टू 40 अंकों का होगा। भाग तीन में 80 अंकों का विषय आधारित होगा। इन सभी अंकों को जोड़कर ही मेरिट तैयार की जाएगी। आपको और ज्वाइनिंग दी जाएगी। इस परीक्षा के बाद कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
हां इतना जरूर है कि इस परीक्षा में शामिल होने की पहली प्राथमिकता प्राथमिक के शिक्षक के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम पत्र (CTET Paper 1) या बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम पत्र (BTET 1) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं मध्य यानी छठी से आठवीं कक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के द्वितीय पत्र (CTET Paper 2 ) या बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के द्वितीय पत्र (BTET 2) में उत्तीर्ण होना होगा। माध्यमिक विद्यालय के लिए माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम पत्र (STET Paper-1 ) तथा उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए द्वितीय पत्र (STET Paper-II या PGT ) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अगर आप एक से अधिक कक्षाओं की नियुक्ति की योग्यता रखते हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन के समय ही अपनी प्राथमिकता तय कर लेनी होगी। ऐसा इस लिए क्योंकि पहली प्राथमिकता पर चयन नहीं होने पर अगली प्राथमिकता वाले पद ]के लिए उनके दावे पर विचार किया जाएगा।
प्राथमिकता 11-12वीं से शुरू होगी, फिर 1-5 तक। कमीशन के निर्देशों के मुताबिक, अगर किसी कैंडिडेट के पास क्लास 1-5, 6-8, 9-10 और 11-12 के लिए ज़रूरी एजुकेशनल और ट्रेनिंग क्वालिफिकेशन हैं और उसने संबंधित टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास कर लिया है, तो उसे पोस्ट्स में प्राथमिकता देने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें पहली प्राथमिकता क्लास 11-12 होगी, उसके बाद क्लास 1-5, फिर 6-8, 9-10 और आखिर में 9-10 स्पेशल स्कूल टीचर का ऑप्शन होगा।
इसे भी पढ़ें- Job Preparation: नहीं हैं फीस देने के पैसे और करनी है नौकरी की तैयारी, तो यहां आइए, कई बच्चे हो चुके हैं सफल








Users Today : 155

