Home » शिक्षा » Awareness Program: डिजिटल अरेस्ट व फ्रॉड से कैसे बचें? लखनपुर पुलिस ने छात्राओं को दिए टिप्स

Awareness Program: डिजिटल अरेस्ट व फ्रॉड से कैसे बचें? लखनपुर पुलिस ने छात्राओं को दिए टिप्स

[the_ad id="14540"]
Awareness Program
  • थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी की दी जानकारी

अम्बिकापुर। Awareness Program: सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं साइबर अपराधों के जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनपुर के सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें पुलिस थाना लखनपुर के प्रभारी एवं आरक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा पुलिस अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें- Nasha Mukti Shapath: प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थियों ने ली नशा से मुक्ति की शपथ

सुरक्षित यातायात की जानकारी दी

Awareness Program:

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरक्षक दशरथ राजवाड़े ने सड़क पर सुरक्षित यातायात की जानकारी दी। सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल की हानि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती है। यदि प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन करे तो दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने के प्रति प्रेरित किया। वैध ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस होना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि, स्वयं नियमों का पालन करें ही, साथ ही अपने परिवार के सदस्यों एवं परिचितों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

साइबर अपराध से सचेत किया

Awareness Program:

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि शराब, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड एवं साइबर अपराधों के बारे में सचेत किया। फर्जी फोन कॉल, लॉटरी का लालच, बैंक अधिकारी बनकर जानकारी मांगना, ओटीपी प्राप्त करना डिजीटल अरेस्ट आदि की जानकारी दी। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया पर आने वाले फर्जी संदेशों एवं आकर्षक ऑफरों पर विश्वास न करें। यदि किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें तथा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया

Awareness Program:

इस दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं को समाधान किया गया। सभी विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाया गया। प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया और सड़क सुरक्षा और साईबर सिक्योरिटी के लिए सावधान किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Ambikapur News: लक्ष्य बनाओ, सफलता मिलेगी, साई बाबा कॉलेज में नव प्रवेशियों को संदेश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?