
अम्बिकापुर। Youth Festival 2026: जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 में श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रॉक बैंड, विकसित भारत चैलेंट टै्रक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारम्परिक वेश्भूषा एवं चित्रकला जैसी विधाओं में प्रतियोगिता हुई।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
कविता लेखन में माधवी राजवाड़े प्रथम

साई कॉलेज के मेधावियों ने कविता लेखन में माधवी राजवाड़े प्रथम, प्रवलीन कौर द्वितीय तथा तृप्ति साहू तीसरे स्थान रही। नुक्कड़ नाटक में निशा एवं उनके साथी प्रथम स्थान पर रहे। लोकगीत में धलेश्वरी एवं उनके साथी तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में अनुराधा कंवर द्वितीय स्थान पर रही। यूथ रील प्रतियोगिता में आंचल लकरा प्रथम और सृष्टि श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर रही।
प्रतिभा प्रदर्शन का मिला अवसर

प्रथम एवं द्वितीय स्थान के विजेता कलाकारों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता मिलेगी। उत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही सांस्कृतिक परम्परा और जनजातीय विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने का अवसर मिला।
महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले तथा प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने विजेता कलाकार, मेधावियों के साथ युथ एक्टिविटी क्लब प्रभारी डॉ. डॉली शर्मा, डॉ. जगमीत कौर और देवेन्द्र सोनवानी को बधाई दी है।
इसे भी पढ़ें- Navratri Festival: असत्य पर सत्य की जीत है दशहरा








Users Today : 6

