Home » क्राइम » Brutality In Kanpur: कुकर्म करने के बाद रस्सी से गला घोंट कर किशोर की हत्या, मिले 90 से अधिक चोट के निशान

Brutality In Kanpur: कुकर्म करने के बाद रस्सी से गला घोंट कर किशोर की हत्या, मिले 90 से अधिक चोट के निशान

[the_ad id="14540"]
Brutality In Kanpur:

कानपुर। Brutality In Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के अरौल थाना इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। शव के साथ की गई बर्बरता को देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गये। सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल रहा है कि, आरोपियों ने सरिया और पेचकस से किशोर का पूरा शरीर गोद डाला था। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी गहरे घाव मिले हैं।

इसे भी पढ़ें-  Mystery Death Case: समुद्र में तैरता मिला मर्चेंट नेवी अफसर का शव, हड़कंप, जांच शुरू

सरिये से वॉर कर फाड़ी खोपड़ी

 Brutality In Kanpur:

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो युवक 13 साल के किशोर को बहला फुसलाकर गांव में ही स्थित एक खंडहर में ले गए, जहां बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म किया और जब किशोर ने इसके विरोध किया तो आरोपियों ने रस्सी से उसका गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से इतने वार किये उसकी खोपड़ी फट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके शरीर पर चोट के 90 से अधिक निशान है, जिनमें से 18 निशान काफी गहरे हैं। दरिंदों ने उसके गुप्तांगों पर घाव किया है और उसके हाथ पैर तोड़ दिए हैं।

10 लाख की मांगी फिरौती

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसके शव क हाईवे के पास स्थित एक 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया और घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची। उन्होंने किशोर के ही मोबाइल से उसके पिता को मैसेज कर 10 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस की जांच में पता चला है कि गांव के ही अजहर उर्फ़ अज्जू और नजर अली उर्फ़ हुसैन ने इस घटना को अंजाम दिया था। अब ये दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। सूत्र बता रहे हैं कि, दरिंदों ने रस्सी से हाथ-पांव बांधकर किशोर के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रस्सी से ही उसका गला कस कर मार डाला। सरिया से उसके पूरे शरीर पर कई वार किए गये हैं। सिर से लेकर हाथ और पैर तक की उसकी हड्डियां टूटी हुई है।

तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस

 Brutality In Kanpur:

शव की हालत देखकर पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों की भी रूह कांप गई। उनका भी कहना है कि इस तरह की बर्बरता उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की सुरक्षा मे शव को गांव ले जाया गया और दफनाया  है। इस घटना से गांव में जहां दहशत फैली है, वहीं लोगों में गुस्सा भी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ा दी है। साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें- Murder Of Actress’s Son: नाले में मिला एक्ट्रेस सपना के बेटे का शव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?