Home » अन्य » हिजबुल्लाह ने इजराइल पर दागी मिसाइलें, फेल हुआ आयरन डोम, एक मासूम सहित 7 घायल

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर दागी मिसाइलें, फेल हुआ आयरन डोम, एक मासूम सहित 7 घायल

[the_ad id="14540"]

इजराइल। सोमवार 11 नवंबर को हिजबुल्लाह (Hezbollah) ने उत्तरी इज़राइल में एक बड़ा हमला किया। उसने एक के बाद एक 165 से ज्यादा रॉकेट दागे। इस हमले में एक बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं इज़रायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने संकेत दिया कि लेबनान के साथ युद्धविराम वार्ता में “महत्वपूर्ण प्रगति” हुई है।

इसे भी पढ़ें- हिजबुल्लाह ने की बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की कोशिश, PM आवास पर किया ड्रोन से हमला

हिजबुल्लाह ने ली जिम्मेदारी 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह का ये हमला अब तक के सबसे गंभीर हमलों में से एक था। इस हमले से उत्तरी अरब के शहर बिइना में एक 27 वर्षीय महिला को छर्रे से मामूली चोटें आईं। वहीं एक 35 वर्षीय व्यक्ति और एक एक साल की बच्ची बिलकुल ठीक है।  द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, बचावकर्मियों ने पुष्टि की है कि तीनों को नहरिया के गैलिली मेडिकल सेंटर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने ली है।

 

गैलिल में दागे 50 रॉकेट

इज़राइल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि गैलिली में लगभग 50 रॉकेट दागे गए, जिनमें से कुछ को वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया, लेकिन कई मिसाइलें कारमील क्षेत्र और आसपास के शहरों पर हमला करने में सफल रहीं। हिजबुल्लाह ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा, “कारमील बस्ती में एक पैराट्रूपर्स ब्रिगेड प्रशिक्षण बेस है, जिसे निशाना बनाया गया था।

कई मिसाइलों को आयरन डोम ने रोका 

इस हमले के कुछ ही समय बाद, आईडीएफ ने ऐलान किया कि उन्होंने मलकिया के उत्तर में किबुत्ज़ के ऊपर लेबनान से लॉन्च किए गए एक ड्रोन को रोक दिया है। इससे पहले, लेबनान का एक और ड्रोन पश्चिमी गैलिल के लिमन शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे वहां मौजूद झाड़ियों में आग लग गई।

एक रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि, यह हाइफ़ा पर अब तक हुए सबसे बड़े हमलों में से एक था क्योंकि हिजबुल्लाह ने लगातार दो हमलों में लगभग 90 रॉकेट दागे थे। इज़रायली रक्षा बलों के अनुसार, पहले हमले में 80 रॉकेट दागे गए, जिनमें से अधिकांश को रोक दिया गया, लेकिन उनमें से कई ने आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया। टाइम्स ऑफ इज़राइल ने बताया कि 10 रॉकेटों की दूसरी लहर को या तो रोक दिया गया या खुले क्षेत्रों में गिरा दिया गया।

इसे भी पढ़ें-Israel-Hezbollah War: इजराइल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ तेज किए हमले, लोगों से घर खाली करने को कहा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?