Home » सबसे अच्छी खबर » Skin Care Tips: अगर नहीं है सैलून जाने का समय, तो इन तरीकों से चमकाएं चेहरा

Skin Care Tips: अगर नहीं है सैलून जाने का समय, तो इन तरीकों से चमकाएं चेहरा

[the_ad id="14540"]

Skin Care Tips: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादी में शिरकत करने के लिए महिलाएं काफी तैयारी करती हैं। वे पार्लर जाने से लेकर स्टाइलिश कपड़े, ज्वेलरी और अन्य सामान खरीदती हैं। इसके साथ वे अपनी त्वचा का भी विशेष ख्याल रखती हैं। शादी ही नहीं कोई भी फंक्शन हो महिलाएं खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं। हालांकि, ऐसा करने के लिए उन्हें कपड़ों और मेकअप के अलावा अन्य चीजों पर भी खास ख्याल रखना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- Glowing Skin: सर्दियों में चाहिए सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो लगाएं ये फेस पैक, चमक उठेगा चेहरा

सबका ध्यान आकर्षित करती है ग्लोइंग स्किन

कपड़े और ज्वैलरी के अलावा चमकती ही त्वचा भी सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। ऐसे में अगर आप भीअपने किसी दोस्त या रिश्तेदार की शादी में खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए कई महिलाएं सैलून जाकर महंगे से महंगा फेशियल कराती हैं। हालांकि बहुत सी महिलाओं के आपस सैलून जाने का वक्त नहीं होता, ऐसे में उन्हें कई बार मुश्किल झेलनी पड़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं।

रूटीन स्किन केयर 

प्रदूषण और धूल त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको एक सही स्किन केयर अपनाना चाहिए।  खासकर तब जब आपके पास नियमित तौर पर सैलून जाकर फेशियल और क्लींजिंग कराने का समय न हो। ऐसा करने के लिए हफ्ते में दो बार स्क्रब करें, लेकिन अगर आपके चेहरे पर कील मुंहासे हैं तो स्क्रब करने से बचें और किसी एक्सपर्ट की सलाह से त्वचा की देखभाल करें। इसके साथ ही स्किन के हिसाब से फेस मास्क चुने और उसका इस्तेमाल करें।

त्वचा को चमकाते हैं ये घरेलू नुस्खे

आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए विभिन्न घरेलू नुस्खें भी अपना सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को प्राकृतिक तरीके से पोषण मिलता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी त्वचा पर बहुत सारे दाग-धब्बे हैं तो आप अपने चेहरे पर आलू का रस लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप सप्ताह में दो बार किसी भी प्रकार का फेस पैक जैसे हल्दी, बेसन  मुल्तानी मिट्टी और चंदन का फेस पैक लगा सकते हैं, लेकिन जो भी लगाएं वह आपकी स्किन के हिसाब से होना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो जायेगा।

स्किन मसाज भी होती है फायदेमंद

क्लींजिंग के बाद मसाज करना बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसलिए आपको फेशियल सीरम, तेल या बर्फ से अपने चेहरे की अच्छी तरह मसाज करनी चाहिए। इसके लिए आप फेस रोलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, चेहरे की एक्सरसाइज भी आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें-ग्लोइंग स्किन: अगर कम हो रहा है चेहरे का ग्लो, आ रही हैं झुर्रियां, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?