Home » धर्म » Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर क्यों खाया जाता तिल और गुड़ का लड्डू, जानें डेट व फायदे

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर क्यों खाया जाता तिल और गुड़ का लड्डू, जानें डेट व फायदे

[the_ad id="14540"]
sakat chauth 2025

Sakat Chauth 2025: हिन्दू धर्म में सकट चौथ व्रत का विशेष महत्व है। इस साल ये व्रत 17 जनवरी दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं माता सकट और भगवान गणेश की पूजा करती हैं और अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। सकट चौथ को कई जगहों पर तिल चौथ या माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि महिलाएं इस दिन अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन कई जगहों पर निर्जला व्रत रखने की भी परंपरा है।

इसे भी पढ़ें- Hindu Population In Danger: इस देश में कभी बहुसंख्यक थे हिन्दू, आज अल्पसंख्यक हैं, अत्याचार भी होता है खूब

सकट चौथ में विशेष व्यंजन बनाने की प्रथा है। इस दिन तिल और गुड के व्यंजन बनाए जाते हैं, जिन्हें तिलकूट भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि तिल और गुड़ खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हैं? तिल और गुड़ का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं तिल और गुड़ खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

 तिल और गुड़ के फायदे

तिल और गुड़ खाने के कई फायदे होते हैं।  तिल और गुड़ में कई पोषक ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, तो आइए जानते हैं तिल और गुड़ के सेवन से हमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

गर्म होती है तासीर

सर्दियों में तिल और गुड़ का सेवन करने से शरीर अंदर से गर्म हो जाता है क्योंकि तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है। यही कारण है कि लोग सर्दियों में तिल के लड्डू खाते हैं। इन्हें बाज़ार से खरीदना आसान हैं। वहीं इन्हें घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है।

हड्डियों के लिए लाभदायक

तिल में प्रोटीन प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मैग्नीशियम और कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

 इम्युनिटी बूस्ट  

तिल में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रतिरक्षा प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। सर्दी में तिल के लड्डू खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है।

बालों के लिए लाभदायक

तिल का तेल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में भी मदद करता है। यही वजह है कि सरसों के तेल या नारियल के तेल में काले तिल के तेल के साथ कई अन्य चीजों के मिलाकर बालों में लगाया जाता है। लेकिन अगर आपको तिल या गुड़ जैसी चीजों से एलर्जी है, तो इसका उपयोग करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Hindu Dharm: इस देश में भी तेजी से बढ़ रही है हिन्दू आबादी, जानें वजह

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?