
मेहंदी सजाओ और राखी बनाओ प्रतियोगिता में दिखा कला और सौन्दर्य
लखनपुर। Mehndi Competition: सावन की हरियाली के बीच हाथों पर हिना की नजाकत का दृष्य आज मेहंदी प्रतियोगिता में दिखी। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने बताया कि युवा गतिविधि एवं क्रिएटिव क्लब प्रभारी वंदना सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित मेहंदी सजाओ और राखी बनाओ प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें- Awareness Program: डिजिटल अरेस्ट व फ्रॉड से कैसे बचें? लखनपुर पुलिस ने छात्राओं को दिए टिप्स
ग्राम्य जीवन और आधुनिकता से सजी हथेली

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं की हाथों पर रची प्रत्येक कला और अपने सौन्दर्य पर इतराती नजर आयी। हाथों पर एक ओर जहां ग्राम्य जीवन नजर आया तो दूसरी और आधुनिकता अपने कलेवर में दिखी।
राखी बनाओ प्रतियोगिता भी हुई

इसी तरह राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्टोन, सितारा के साथ मौसम की कलियों का संयोजन बनाया। रेषमी धागे में बहनों का प्यार अटूर रिश्तों की डोर थामे दिखा। प्रतियोगिता के निर्णायकों ने कला एवं सौन्दर्य के आधार पर विजेता घोषित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्रायें उपस्थित रहीं।
इसे भी पढ़ें- Education News: लखनपुर में हर्षोल्लास के साथ मना शाला प्रवेशोत्सव








Users Today : 35

