Home » मनोरंजन » अनुपमा: क्या रूपा गांगुली वाकई में करती हैं को-स्टार्स को परेशान, जानें क्या कहते हैं पारस और निधि

अनुपमा: क्या रूपा गांगुली वाकई में करती हैं को-स्टार्स को परेशान, जानें क्या कहते हैं पारस और निधि

[the_ad id="14540"]

रुपाली गांगुली का टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) पिछले चार सालों से टीआरपी चार्ट पर धमाल मचा रहा है। इस सीरीज में बहुत सारे कलाकार आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन फिर भी ‘अनुपमा’ का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली ने शो की टीआरपी हमेशा बरकरार रखी। हाल ही में टीवी एक्टर सुधांशु पांडे, निधि शाह और पारस कलनावत ने बख्तियार ईरानी और अली असगर के पॉडकास्ट में रूपाली गांगुली का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था।

इसे भी पढ़ें- ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के बीच गहराया स्क्रीन विवाद, होल्ड हुई एडवांस बुकिंग

निधि शाह ने दिया जवाब 

इस पॉडकास्ट में सबसे पहले जब सुधांशु, निधि और पारस से पूछा गया कि क्या उन्हें ‘अनुपमा’ में लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के साथ काम करना मुश्किल लगता है? तब तीनों में से रूपाली की बहू निधि शाह ने जवाब दिया, ”नहीं, ये बिल्कुल भी सच नहीं है और रूपाली एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं। उनका जवाब सुनकर पारस कलनावत और सुधांशु पांडे एक-दूसरे की तरफ देख कर हंसने लगे। अपने साथी कलाकारों का रिएक्शन देखकर निधि ने दोनों को चुप कराते हुए कहा कि वह सच कह रही हैं। उनका जवाब सुनने के बाद पारस ने उनसे कहा कि वह एक ‘गुंडा गर्ल’ हैं।

भले ही निधि ने पॉडकास्ट में रूपाली की तारीफ करते हुए आगे कहा, ‘हर टीवी सीरीज के सेट पर ऐसे कुछ लोग होते हैं और वे दूसरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं।’ निधि की बातें सुनने के बाद, होस्ट बख्तियार ने उनसे पूछा कि क्या वे अभी भी इन लोगों  में हैं और क्या उन्होंने भी कुछ अभिनेताओं का काम छीना है। इस सवाल का जवाब देते हुए पारस बोले, सीरियल में मेरे कई सीन काटे जाते थे।

कपड़ों को लेकर दिक्कत थी

पारस की बात सुनकर निधि ने भी बड़ा खुलासा किया और कहा कि मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ है कि मेरे सीन काट दिए जाते हैं। लोगों मेरे कपड़ों से समस्या होती थी और  मेरे हेयर स्टाइल को लेकर भी हंगामा खड़ा किया जाता था। मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ है कि मेरे साथ काम करने वाले कलाकार ही इस बात पर ऑब्जेक्शन करते थे कि मुझे इतने अच्छे कपड़े क्यों दिए जाते है और मैंने इन चीज़ों को कई नज़रअंदाज कर दिया।

हालांकि  सुधांशु ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर अपनी राय जाहिर नहीं की है, लेकिन पारस और निधि की बातें सुनकर उनका रिएक्शन देखकर लग रहा था कि वह दोनों की बातों से सहमत हैं। उनकी बातें सुन कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे रूपाली गांगुली के बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि, एक्टर्स ने इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है और ना ही रूपाली गांगुली या ‘अनुपमा’ की टीम ने इस मामले पर जवाब देने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें- New OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 13 फ़िल्में, जानें कहां देख सकेंगे आप

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?