Home » मनोरंजन » सलमान खान की इस हरकत से परेशान होकर सोमी अली ने खत्म कर दिया था रिश्ता, इंटरव्यू में खुद बोलीं एक्ट्रेस

सलमान खान की इस हरकत से परेशान होकर सोमी अली ने खत्म कर दिया था रिश्ता, इंटरव्यू में खुद बोलीं एक्ट्रेस

[the_ad id="14540"]

सलमान खान (Salman Khan) की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वह सलमान खान के खिलाफ जमकर जहर उगल रही हैं। हालांकि सोमी अक्सर सलमान को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट करती रहती हैं। सोमी ने हाल ही में सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के बीच चल रहे विवाद पर टिप्पणी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह लॉरेंस विश्नोई से मिलना चाहती हैं। ऐसा तीसरी बार है जब सोमी ने सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

इसे भी पढ़ें- Salman Khan’s Relationship: इन 5 एक्ट्रेस में बसती थी सलमान खान की जान, लेकिन प्यार नहीं चढ़ सका परवान

आज भी सलमान की गर्लफ्रेंड के तौर पर जानते हैं लोग 

somy ali

एक इंटरव्यू में सोमी ने कहा, “मैं कई सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर हूं, लेकिन मैं अमेरिका में एक एनजीओ के लिए काम कर रही हूं। आज भी लोग मुझे सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर जानते हैं। यह मेरा सबसे बड़ा अभिशाप है, अमेरिका में मेरा करियर काफी अच्छा रहा और मुझे काफी सफलता भी मिली, लेकिन लोग आज भी मुझे सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड के तौर पर जानते हैं।

बुली बिहेव करते हैं सलमान

सोमी ने आगे कहा, ”सलमान इस दिसंबर में 59-60 साल के हो जाएंगे, लेकिन वह अब भी स्कूल या खेल के मैदान में बुली की तरह व्यवहार करते हैं। वे लोगों को अपनी इनसिक्योरिटी की वजह से परेशान करते हैं। वह अब भी लोगों को मुझसे बात करने के लिए मना करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

 

सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बोलते हुए सोमी ने कहा, सलमान का एक पैटर्न है सात साल इच’ लड़कियां सात साल तक उनके साथ रहती हैं, जब तक कि उन्हें सलमान की सच्चाई नहीं पता चल जाती है। इसके बाद वह सलमान को छोड़ देते हैं। खास बात ये हैं सलमान किसी को नहीं छोड़ते बल्कि लड़कियां उन्हें छोड़ देती हैं। सोमी ने कहा, लड़कियों को सलमान का असली रंग पहचानने में सात साल का समय लग जाता है।

आठ वन-नाइट स्टैंड से परेशान होकर छोड़ी इंडस्ट्री 

सोमी ने कहा कि सलमान खान के आठ वन-नाइट स्टैंड के कारण उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। जब एक रेडिट यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा, तो उन्होंने जवाब दिया, “क्योंकि मैं सलमान के साथ एक नहीं, बल्कि आठ वन-नाइट स्टैंड से परेशान थी। मैं हर दिन फिजिकल और वर्सबली अब्रूज को अप्रिशिएट नहीं करती हूं। मैंने बॉयफ्रेंड को तब छोड़ा जब वो एश नाम की एक नई लड़की लेकर आए थे। सोमी ने आगे कहा, मैं सलमान के वन नाइट स्टैंड से परेशान हो गई थी। अब मैंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और अपने करियर आगे बढ़ा रही हूं।

इसे भी पढ़ें- लारेंस विश्नोई ने सलमान खान से मांगे 5 करोड़, कहा- ‘पैसे नहीं दिए, तो कर देंगे बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?