Home » मनोरंजन » Ranbir-Alia Daughter: राहा ने पैपराजी को बोला Hi, क्यूट अंदाज पर फ़िदा हुआ लोग, देखें वायरल वीडियो

Ranbir-Alia Daughter: राहा ने पैपराजी को बोला Hi, क्यूट अंदाज पर फ़िदा हुआ लोग, देखें वायरल वीडियो

[the_ad id="14540"]

Ranbir-Alia Daughter: नया साल आते ही लोगों की नजरें बॉलीवुड सितारों की पार्टियों पर टिक जाती हैं। हालांकि, कई सितारे अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने बाहर चलें जाते हैं। इसी कड़ी में रणबीर कपूर भी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ छुट्टियां मनाने निकल गये हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहा का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। राहा के इस अंदाज ने सबका दिल जीता लिया है। बता दें कि जब से राहा का जन्म हुआ है वह अलिया और रणबीर की सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। कुछ समय पहले राहा ने पैपराजी को क्रिसमस विश किया था और अब एक बार फिर से वह एक बेहद क्यूट अंदाज में नजर आई हैं।

इसे भी पढ़ें- paris fashion week 2024: आलिया भट्ट को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं नव्या, लोग बोले- ‘मामी ऐश्वर्या को भी सपोर्ट कर लो…’

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई फैमिली

हाल ही में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बाहर जाते नजर आए। तीनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान नीतू कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट भी उनके साथ दिखीं। हालांकि सभी के बीच राहा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने पैपराजी को बहुत प्यार से हाई बोला। पैपराजी का रिकोर्ड किया ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

Ranbir-Alia Daughter

पैपराजी को दिया फ़्लाइंग किस

दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही आलिया, राहा के साथ एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हुईं, पीछे से पैपराजी ने राहा का नाम पुकारा। इस पर राहा ने उनकी ओर मुड़कर देखा और प्यारा सा रिएक्शन दिया। राहा ने पैपराजी को क्यूट अंदाज में हेलो बोला और फ़्लाइंग किस दिया। राहा के इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं आलिया और रणबीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

 

वह पहले से ही एक सुपरस्टार हैं

इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिस पर अब लोग जमकर प्यार लूटा रहे हैं।  वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने राहा की क्यूटनेस की तारीफ की है। वहीं कई लोग उनकी तुलना आलिया भट्ट की ख़ूबसूरती से भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये अभी से सुपरस्टार बन गई है। बता दें कि राहा ने क्रिसमस डे पर भी सारी लाइम लाइट लूट ली थी।

इसे भी पढ़ें- Kiara Advani Upcoming Movie: सामने आया कियारा का डांस वीडियो, फिल्म ‘गेम चेंजर के इस गाने की रिहर्सल करतीं आईं नजर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?