Home » मनोरंजन » Arjun Kapoor Accident: सेट पर गाना शूट कर रहे थे अर्जुन कपूर, तभी हो गया हादसा, एक्टर समेत छह घायल

Arjun Kapoor Accident: सेट पर गाना शूट कर रहे थे अर्जुन कपूर, तभी हो गया हादसा, एक्टर समेत छह घायल

[the_ad id="14540"]
Arjun Kapoor Accident:

Arjun Kapoor Accident: फिल्म इंडस्ट्री से लगातार चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं। पहले सैफ अली खान पर हमला होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया। वहीं अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर के साथ हादसा हो गया। ये हादसा फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के शूटिंग के दौरान उस वक्त हुआ जब एक्टर अभिनय कर रहे थे, तभी सेट पर अचानक छत गिर गई। इस घटना में अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज समेत छह लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: बॉलीवुड में फिर धमाल मचाएंगी प्रियंका, इस दिग्गज निर्देशक के साथ साइन की फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मेरे हसबैंड की बीबी’ की शूटिंग रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में चल रही है। इस दौरान सेट पर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर के अलावा एक्टर जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह मौजूद थे। कहा जा रहा है कि अर्जुन और भूमि फिल्म के लिए एक गाना शूट कर रहे थे, तभी अचानक सेट की छत गिर गई। हादसे में अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज घायल हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Entertainment (@pooja_ent)

 

कैसे हुआ हादसा?

फेडरेशन ऑफ वेस्ट इंडियन सिनेमा एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अशोक दुबे ने बताया कि ध्वनि कंपन के कारण सेट हिलने लगा। इससे कई अन्य हिस्से गिरने लगे। इस हादसे में उन्हें भी चोट आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर और कोहनी में चोट लगी है। वहीं मुदस्सर अजीज, अर्जुन कपूर और जैकी बगनानी भी घायल हैं।

क्रू मेंबर भी घायल

अशोक दुबे ने बताया कि इस घटना में क्रू मेंबर भी घायल हो गए है। सिनेमैटोग्राफर मनु आनंद का अंगूठा टूट गया और कैमरामैन को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि पहले दिन गाने की शूटिंग अच्छी हुई लेकिन दूसरे दिन दुर्घटना के कारण शूटिंग नहीं हो रुक गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

 वर्क फ्रंट

अर्जुन कपूर के काम की बात करें तो वे आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अजय देवगन द्वारा निर्देशित इस मल्टी-स्टारर फिल्म में अर्जुन पहली बार खलनायक की भूमिका में दिखे थे। उनके किरदार ‘डेंजरस लंका’ को फैन्स ने खूब पसंद किया था।

इसे भी पढ़ें- Nikki Tamboli अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में मचाएंगी धमाल, इस आइटम सांग से लगाएंगी तड़का

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?