
IT Raid: आयकर अधिकारियों ने मंगलवार 21 जनवरी को तेलुगु फिल्म उद्योग के कई प्रमुख निर्माताओं के घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की। इस लिस्ट में पॉपुलर फिल्ममेकर दिल राजू और ‘पुष्पा 2’ के प्रोड्यूसर का नाम भी शामिल है। हाल ही में संक्रांति पर दिल राजू के प्रोडक्शन में ‘गेम चेंजर’ और ‘संक्रांतिकी वस्थुन्नम’ नामक दो बड़ी फ़िल्में बनी थीं। वह वर्तमान में तेलंगाना फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी हैं।
इसे भी पढ़ें- Raid: पूर्व RTO कांस्टेबल के घर में मिला 20 किलो सोना, 10 करोड़ नगदी, देख कर फटी रह गईं आंखें
मैत्री मूवी मेकर्स के ठिकानों पर रेड
आयकर विभाग की छापेमारी दिल राजू, उनके बिजनेस पार्टनर और निर्माता शिरीष और उनकी बेटी हंसिता रेड्डी के घरों तक भी पहुंची। इसके अलावा, मैत्री मूवी मेकर्स के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है, जिसने ‘पुष्पा 2 द रूल’ का निर्माण किया था। प्रोडक्शन कंपनी के निर्माता नवीन यरनेनी, रवि शंकर यालामनचिली और कंपनी के सीईओ चरी के घर में भी रेड डाली गई।
55 टीमों ने डाली रेड
सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान इनकम टैक्स विभाग की 55 टीमों के सदस्यों ने आठ जगहों पर छापेमारी की। जहां-जहां रेड डाली गई उनमें दिल राजू भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में बड़ी बजट वाली फिल्म ‘गेम चेंजर’ और ‘संक्रांति वास्तुन्नम’ बनाई है। बात दें कि हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म वेंकटेश स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रेड के बड़ी जांच का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें- ED Raid: राज कुंद्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने यूपी में कई जगहों पर डाली रेड






Users Today : 32

