Home » मनोरंजन » Urvashi Rautela: एक्ट्रेस ने खुद लीक कराया था बाथरूम वीडियो, बताई ये वजह

Urvashi Rautela: एक्ट्रेस ने खुद लीक कराया था बाथरूम वीडियो, बताई ये वजह

[the_ad id="14540"]
Urvashi Rautela

 Urvashi Rautela:  हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जून 2024 में, अभिनेत्री का एक प्राइवेट बाथरूम वीडियो लीक हुआ था, जिसकी वजह से वह विवादों में आ गईं थीं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस बात पर बहस छिड़ गई कि क्या लीक हुआ वीडियो निजता का हनन था या जनसंपर्क स्टंट। उसी दौरान उर्वशी और उनके मैनेजर की एक कॉल रिकार्डिंग भी लीक हुई थी। हालांकि बाद में यह सामने आया कि यह सब सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था और लीक हुआ बाथरूम सीन उनकी फिल्म घुसपैठिया का था। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़ें- Oscar 2025: ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई ये हिंदी फिल्म, इस डेट को रिलीज होगी थियेटर्स में

जानबूझकर लीक कराया गया था वीडियो

अपने हालिया इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा कि वीडियो जानबूझकर लीक किया गया था क्योंकि निर्माताओं ने पहले ही उनसे अनुमति ले ली थी। कंट्रोवर्शियल प्रमोशनल स्टंट के पीछे का कारण बताते हुए रौतेला ने कहा कि निर्माताओं ने रोते हुए उनसे संपर्क किया था क्योंकि वे भारी कर्ज में डूबे हुए थे और अपनी जमीन जायदाद बेचने की कगार पर थे। इस समस्या के साल्यूशन के लिए इस विकल्प का सहारा लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

लड़कियों को जागरूक करना था मकसद

उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐसा लड़कियों को सावधान रहने के लिए जागरूक करने के लिए किया गया था। एक बातचीत में इस बात का खुलासा खुद उर्वशी रौतेला ने किया,’उनके ऊपर कुछ कर्ज आ गया था,जिसकी वजह से उन्हें अपनी ज़मीन और सब कुछ छोड़ना पड़ रहा था, वो सड़क पर आने वाले थे और इसलिए, वे आए और मेरे बिजनेस मैनेजमेंट, हेड और सभी के साथ इस पर चर्चा की।’

मेकर्स ने पहले ही ले ली थी इजाजत 

Urvashi Rautela

एक्ट्रेस ने आगे बताया, “और फिर, उन्होंने फिल्म में एक सीन करने के लिए हमसे इजाजत ली, हालांकि कुछ खास नहीं किया था हमने, वो फिल्म में मेरा एक बेहतरीन सीन है, तो निर्माताओं उनसे ये रिक्वेस्ट थी कि क्या हम इसको पहले लीक कर सकते हैं, यह एक तरह की जागरूकता भी थी कि लड़कियों को सतर्क रहना चाहिए, इसका मकसद खासतौर पर लड़कियों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करना भी था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

 

बता दें कि सुसी गणेशन द्वारा लिखित और निर्देशित क्राइम ड्रामा फिल्म घुसपैठिया 9 अगस्त 2023 को थियेटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में उर्वशी रौतेला के साथ विनीत कुमार सिंह, गोविंद नामदेव और अक्षय ओबेरॉय  अहम भूमिका में थे।

 

इसे भी पढ़ें-Priyanka Chopra: बॉलीवुड में फिर धमाल मचाएंगी प्रियंका, इस दिग्गज निर्देशक के साथ साइन की फिल्म

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?