
प्रतापगढ़। Hanuman Mandir: सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से स्थापित अर्चना परमार्थ ट्रस्ट के आयोजकत्व में सातवें बड़े मंगलवार को नगर के ट्रेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आम लोगों को मिली राहत

इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने अर्चना सिंह के अगुवाई में लोगों को शरबत वितरित किया तथा सेवा एवं परोपकार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
समाज सेवा का संकल्प
अर्चना परमार्थ ट्रस्ट की संचालिका अर्चना सिंह ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा संबंधी कार्य करते रहने का संकल्प लिया।इस मौके पर प्रमुख रूप से सौरभ सिंह, मंदिर के पुजारी सुभाष, अनिल त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, शिवेश शुक्ल, प्रशांत सिंह, अजय प्रताप सिंह, शुभांशु सिंह, शुभांगी, राघव, आचार्य अनीश देहाती, अखिल नारायण सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- Kainchi Dham Sthapna Divas: शरबत वितरण कर दिया सेवा का संदेश






Users Today : 19

