Home » मनोरंजन » Rashmi Desai: दूसरी शादी करने को तैयार हुईं रश्मि देसाई, जानें कौन है वह मिस्ट्री मैन!

Rashmi Desai: दूसरी शादी करने को तैयार हुईं रश्मि देसाई, जानें कौन है वह मिस्ट्री मैन!

[the_ad id="14540"]

Rashmi Desai: टेलीविजन के कलर्स चैनल पर आने वाले धारावाहिक ‘उतरन’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। रश्मि ने ‘उतरन’ के को स्टार नंदीश संधू से शादी की थी, जो सफल नहीं हुई और कुछ साल बाद ही उनका तलाक हो गया। कहा जाता है कि रश्मि ने इस शादी में कई तरह मुश्किलें झेली। इसके अलावा, उन्हें लव लाइफ में भी धोखा मिला।

इसे भी पढ़ें-  Entertainment World: बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस, जिसके पैदा होते ही घर में छा गया था मातम

बिग बॉस में खुले जिन्दगी के कई राज

एक्ट्रेस की निजी जिन्दगी के कई राज बिग बॉस में खुले, जब शो में अरहान खान आए और रश्मि के साथ उनका अफेयर शुरू हुआ, लेकिन शो के दौरान ही पता चल गया कि अरहान रश्मि के साथ चीटिंग कर रहे हैं। ऐसे में फैन्स कहने लगे कि शादी और प्यार के मामले में रश्मि की किस्मत अच्छी नहीं है। वहीं अब उन्होंने दूसरी शादी करने का संकेत दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

 

घरवाले तलाश रहे हैं लड़का

एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने शादी और प्यार पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्यार के बारे में ज्यादा नहीं पता और वह कई बार गलत नंबर डायल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि भगवान ने मेरे लिए कोई लड़का बनाया ही नहीं है। अब मेरे घरवाले लड़का ढूढ़ रहे हैं। अगर कोई अच्छा लड़का मिलेगा तो वह शादी कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए वे जल्दी में नहीं है।

2016 में हुआ था तलाक

Rashmi Desai

रश्मि ने यह भी बताया कि उन्हें एक ऐसा लड़का चाहिए जो हर चीज को लेकर स्पष्ट हो। बता दें कि रश्मि देसाई ने साल 2011 में नंदीश  संधू से शादी की थी, लेकिन चार साल के अंदर ही यह शादी टूट गई। उन्होंने 2016 में तलाक लिया था। इसके बाद उनका नाम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी जुड़ा, लेकिन दोनों ने कभी भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

 

इसे भी पढ़ें- Mahira Sharma Relationship: क्या सच में सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा, एक्ट्रेस की मां ने बताया सच

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?