Home » मनोरंजन » Ranveer Allahabadia Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, मर्यादा में रह कर शो कर सकते हैं रणवीर इलाहाबादिया

Ranveer Allahabadia Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, मर्यादा में रह कर शो कर सकते हैं रणवीर इलाहाबादिया

[the_ad id="14540"]

Ranveer Allahabadia Controversy: यूट्यूब चैनल के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पेरेंट्स पर अश्लील टिप्पणी कर विवादों में फंसे यूट्यूबर रणवीर इलाहवादिया और आशीष चंचलानी को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत मिल गई। कोर्ट ने उनके शो को प्रसारित करने पर लगी रोक को हटा लिया है, लेकिन साथ ही ये शर्त भी रख दी है कि वे ऐसा शो करें जिसे हर आयु के लोग देख सकें। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह अश्लील सामग्री पर नियन्त्रण पर सुझाव दे।

इसे भी पढ़ें- Ranveer Allahabadia Controversy: लपेटे में आईं राखी सावंत, मुंबई साइबर सेल ने भेजा समन

गुवाहटी पुलिस के सामने पेश होने का आदेश

Ranveer Allahabadia Controversy

आज तीन मार्च को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर और आशीष को गुवाहटी पुलिस के सामने जांच के लिए पेश होने को कहा है। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने रोक हटाई है। अदालत ने कहा, रणवीर पहले जांच में शामिल हों, इसके बाद उनके विदेश जाने के अनुरोध पर विचार करेंगे।

मर्यादित सामग्री बनाएं

Ranveer Allahabadia Controversy

वकील अभिनव चंद्रचूड ने रणवीर का पक्ष रखते हुए जजों से कहा, ‘आपने मेरे किसी भी शो को प्रस्तुत करने पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन मुझसे 280 लोग जुड़े हैं, उनकी भी जीविका का सवाल है, मैं इस तरह के कॉमेडी शो के अतिरिक्त भी बहुत से कार्यक्रम करता हूं,  मुझे उन शोज को करने की अनुमति दी जाए।’ इस पर जजों ने कहा, ‘आपको शो करने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाये कि हर सामग्री मर्यादा के दायरे में हो।’

पहले जांच में शामिल हों रणवीर

Ranveer Allahabadia Controversy

इसके अलावा रणवीर इलाहाबादिया ने विदेश जाकर कार्यक्रमों में शामिल होने की इजाजत भी कोर्ट से मांगी थी, लेकिन कोर्ट से ये कहते हुए मना कर दिया कि पहले वे जांच में शामिल हों, इसके बाद उनके दूसरे अनुरोध पर विचार किया जाएगा। इस दौरान, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कॉमेडियन समय रैना द्वारा अदालती कार्यवाही का मजाक बनाने वाली टिप्पणी का भी जिक्र किया और नाराजगी जताई। इस पर जज ने कहा, ‘युवा यह न समझें कि हमारी पीढ़ी कुछ नहीं समझ पाती, हम जरूरत के अनुसार उचित कार्रवाई कर सकते हैं।’

इसे भी पढ़ें- Ranveer Allahabadia Absconded: फोन बंद कर फरार हुए रणवीर इलाहाबादिया, इतने दिन में बयान दर्ज कराएं समय रैना

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?