Home » मनोरंजन » Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी की दुनिया में फिर से कदम रखेंगी स्मृति ईरानी?, निभाएंगी ‘तुलसी’ का किरदार!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी की दुनिया में फिर से कदम रखेंगी स्मृति ईरानी?, निभाएंगी ‘तुलसी’ का किरदार!

[the_ad id="14540"]

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर ने अपने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से टेलीविजन की दुनिया में क्रांति ला दी थी। हालांकि इसमें कई उतार-चढ़ाव थे और एक ऐसी कहानी थी, जिस पर विश्वास करना मुश्किल था। ये गृहणियों, कामकाजी महिलाओं, दादियों और नानियों का पसंदीदा सीरियल था।

इसे भी पढ़ें-  KKR 15: शुरू होने जा रहा है ‘खतरों के खिलाड़ी15’, स्टंट करती नजर आएंगी मल्लिका शेरावत  

घर-घर मशहूर हुआ था किरदार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

इस सीरियल में स्मृति ईरानी द्वारा निभाया गया ‘तुलसी वीरानी’ का किरदार घर-घर में मशहूर हुआ था। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल था। इस सीरियल ने आठ सालों तक सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल की। ​​बीते कुछ समय से चर्चा चल रही थी, कि एकता कपूर पुरानी लीड के साथ दूसरा सीजन बनाने जा रही हैं। अब मेकर्स ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

एकता कपूर ने की पुष्टि

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर ने अपने कल्ट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की वापसी की पुष्टि की है। उन्होंने न केवल शो की वापसी की पुष्टि की है, बल्कि यह भी खुलासा किया है कि, दूसरा सीजन 150 एपिसोड लंबा होगा। उन्होंने कहा, “शो के प्रति हमारे प्यार ने सभी को फिर से एक साथ लाकर 150 एपिसोड पूरे करने और इसे 2000 तक पहुंचाने में मदद की है, जिसका शो हकदार है।”

तुलसी वीरानी की भूमिका में नजर आएंगी स्मृति ईरानी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

इतना ही नहीं, एकता कपूर ने आगे बताया कि, रीबूट में एक राजनेता भी होगा, जो शो में स्मृति ईरानी की ‘तुलसी वीरानी’ के रूप में वापसी का संकेत देता है। एकता ने कहा, “हम राजनीति को मनोरंजन में ला रहे हैं, या बेहतर कहें कि, राजनेता को मनोरंजन में ला रहे हैं।” इससे पहले, रिपोर्टों ने दावा किया था कि, रीबूट श्रृंखला में मूल कलाकार अमर उपाध्याय ‘मिहिर वीरानी’ और स्मृति ईरानी ‘तुलसी वीरानी’ के रूप में दिखाई देंगे। हालांकि, एकता ने पुष्टि नहीं की, कि ‘मिहिर’ की भूमिका कौन निभाएगा, लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि हितेन तेजवानी, अमर उपाध्याय और रोनित रॉय के साथ बातचीत चल रही है।

 

इसे भी पढ़ें- Surbhi Jyoti Photoshoot: सुरभि ज्योति ने पार की बोल्डनेस की हदें, छोटे ड्रेस में कराया फोटोशूट, यूजर्स बोले- पैंट तो…  

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?