
प्रतापगढ़। Bhojpuri Cinema: भोजपुरी की तमाम फिल्मों का निर्माण कर फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाले निर्माता निर्देशक मंजुल ठाकुर ने विगत कुछ वर्षों से बेल्हा की जमीं पर दो दर्जन से अधिक भोजपुरी सिनेमा का निर्माण कर क्षेत्र के तमाम दबी प्रतिभाओं को मौका देकर उन्हें निखारने का प्रयास किया है।
वैदिक मंत्रोचार से शुरू हुई शूटिंग

मंजुल ठाकुर ने जिले के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड के शेखपुर अठगवां स्थित नई कोट में अपनी भोजपुरी फिल्म ‘छोटकी बहु बड़की बहू’ की शूटिंग का मुहूर्त विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू किया है। इस मौके पर मौजूद क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फिल्म यूनिट का स्वागत करते हुए फिल्म की सफलता की कामना की।
2003-04 में भी यहां हो चुकी है शूटिंग
बताया जाता है कि, यहां पर वर्ष 2003-04 में भोजपुरी फिल्म नदिया के तीर की शूटिंग हो चुकी है । 2003-04 के बाद अब 2026 में मंजुल ठाकुर के निर्देशन में एक बार फिर कैमरों की चमक और कलाकारों की रौनक से यह स्थान गुलज़ार होगा। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए आस-पास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें- Van Mahotsav: ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल, पौधे देकर हुआ बच्चों का स्वागत






Users Today : 1

