
-
वन महोत्सव के शुभारंभ पर वन विभाग की अनोखी पहल
-
शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति से भी जुड़ें बच्चे: DFO
प्रतापगढ़। Van Mahotsav: वन विभाग के द्वारा डीएम अभिषेक पाण्डेय के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 को सदर रेंज के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय के प्रथम दिवस पर छात्रों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया।
1 से 7 जुलाई तक मनेगा वन महोत्सव
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रभागीय निदेशक आशुतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि वन महोत्सव एक से साथ जुलाई तक मनाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर रोशन लाल उमरवैश्य के संयोजन में हुआ। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि एक पौधा लगाना, सौ जीवन बचाने के बराबर है।
इस मौके पर विद्यालय की डॉ. शाहिदा ने सभी छात्रों का नए सत्र के लिए उत्साहवर्धन किया।
पौधों को सहेजने का लिया संकल्प
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य विपिन कुमार सोनी व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बच्चों ने अपने-अपने नाम के पौधे लेकर उन्हें सहेजने और बड़ा करने का संकल्प लिया।
अंत में विद्यालय परिसर में सामूहिक पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी सदर जगन्नाथ प्रसाद, वन दरोगा सत्यम विश्वकर्मा, राहुल गौतम, अजीत कुमार, वन रक्षक, सूरज कुमार, बीरेन्द्र कुमार, अजय कुमार सहित आदि रहे।
इसे भी पढ़ें- Saraswati Shishu Mandir: तिलक लगा, पुष्प भेंट कर भैया बहनों का किया गया अभिनन्दन






Users Today : 33

