Home » खेल » Ajinkya Rahane: शतक से चुके अजिंक्य रहाणे, लेकिन टीम को दिला दी जीत

Ajinkya Rahane: शतक से चुके अजिंक्य रहाणे, लेकिन टीम को दिला दी जीत

[the_ad id="14540"]

Ajinkya Rahane: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के मुकाबले में मुंबई ने आंध्र प्रदेश को 4 विकेट से हरा दिया। अजिंक्य रहाणे ने मुंबई की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने टीम को जीत दिला दी। रहाणे ने इस पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। रहाणे के अलावा पृथ्वी शॉ और सूर्यांश शेडगे ने भी अहम योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें- IND vs SA: भारत के हाथ से फिर फिसली जीत, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट से हराया

आंध्र प्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए 229 रन बनाए। आंध्र प्रदेश की केएस भरत ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों पर 93 रन जड़े। इस दौरान भरत ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान रिकी भुई ने 68 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 31 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं अश्विन हेबर ने भी 52 रनों की दमदार पारी खेली।

 

पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे ने की ओपनिंग

मुंबई में ओपनिंग मैच के लिए पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे मैदान में उतरे। पृथ्वी ने 34 रनों की दमदार पारी खेली, इसके बाद आउट हो गये, लेकिन रहाणे पिच पर डटे रहे। उन्होंने 54 गेंदों में 95 रन बनाये। रहाणे की पारी में नौ चौके और चार छक्के शामिल रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों पर 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के भी लगाये।

सूर्यांशु शेडगे ने मुंबई के लिए धुआंधार पारी खेली और सिर्फ आठ गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए। सूर्यांशु की पारी में तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे। सूर्यांशु ने गेंदबाजों को अच्छे से धोया।

इसे भी पढ़ें- Australia A vs India: कंगारुओं ने टीम इंडिया को एक बार फिर 6 विकेट से धो कर अपने नाम की सीरिज

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?