Home » खेल » Shardul Thakur: लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं शार्दुल ठाकुर, जानें कितनी है नेटवर्थ

Shardul Thakur: लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं शार्दुल ठाकुर, जानें कितनी है नेटवर्थ

[the_ad id="14540"]
Shardul Thakur

 

Shardul Thakur: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनका क्रिकेट करियर लगभग खत्म हो चुका है। दरअसल, क्रिकेटर ने हाल ही में सर्जरी कराई थी, जिसका उनके क्रिकेट प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा। इसके बाद आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। एक समय था जब उनकी गिनती भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाजों में होती थी।

इसे भी पढ़ें- Rinku Singh Engagement: सपा की इस सांसद से शादी करने जा रहे हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह, घर वालों ने दी मंजूरी

टीम में जगह बनाने के लिए करना पड़ रहा संघर्ष

कहा जाता है कि वे अहम विकेट झटकने में माहिर हैं, लेकिन अब हालात ऐसे हो गये हैं कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि अभी वे कुछ घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन आज हम इस लेख शार्दुल ठाकुर के क्रिकेट करियर के बारे में नहीं बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति और नेटवर्थ के बारे में बात करेंगे।

50 करोड़ है नेटवर्थ

एक चैनल के मुताबिक, शार्दुल ठाकुर की नेट वर्थ लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 50 करोड़ रुपये है। उनकी इनकम का प्रमुख जरिया बीसीसीआई से मिलने वाला अनुबंध, आईपीएल (IPL) की कमाई है। इसके अलावा वे एडवर्टाइजमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं। शार्दुल ठाकुर एक C  श्रेणी के BCCI खिलाड़ी हैं। इसके लिए इन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। इन सबके अतिरिक्त शार्दुल कई कोचिंग कैंप्स और बिजनेस के माध्यम से भी कमाई करते हैं।

 शार्दुल का कार कलेक्शन

शार्दुल ठाकुर के पास गाड़ियों का भी अच्छा कलेक्शन है। उनके गैराज में एक से एक महंगी और लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास एक Mercedes SUV भी है, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दिखाती है।

इन कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं 

भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी कई कंपनियों का ब्रांड एंबेसडर भी हैं। जैसे कि Puma, Skechers, Realme आदि। इन सभी कामों से उनकी अच्छी खासी आये हो जाती है। इसेक अलावा  शार्दुल ठाकुर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर पेड पार्टनरशिप के जरिए से भी पैसे कमाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Big Allegation On Virat Kohli: पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा, विराट ने बर्बाद कर दिया था युवराज सिंह का करियर!

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?