Home » खेल » Rahul Dravid Rajasthan Royals: राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा

Rahul Dravid Rajasthan Royals: राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा

[the_ad id="14540"]
rahul dravid

Rahul Dravid Rajasthan Royals: कभी मिस्टर भरोसेमंद के नाम से जाने जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ने राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले द्रविड़ ने पिछले साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद भी छोड़ दिया था और IPL 2025 में राजस्थान टीम के मुख्य कोच बने थे।

इसे भी पढ़ें- Virat Kohli: इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के 17 साल पूरे, ऐसा रहा करियर और रिकॉर्ड

दूसरा बड़ा पद किया गया ऑफर

Rahul Dravid Rajasthan Royals

राजस्थान रायल्स ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर बताया कि राहुल द्रविड़ ने IPL 2026 से पहले टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। टीम ने ये भी बताया कि राहुल को टीम में दूसरा बड़ा पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने उसे भी अस्वीकार कर दिया है।

आईपीएल 2025 में निराशाजनक था प्रदर्शन 

बता दें कि, आईपीएल 2025 में राहुल द्रविड़ आरआर के कोच थे और टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, जिससे द्रविड़ काफी निराश थे। इस टूर्नामेंट में आरआर ने 14 मैच खेले और चार में ही जीत दर्ज की। नतीजतन टेबल पॉइंट पर वह नौवे स्थान पर थी। हालांकि द्रविड़ को टीम ने बड़ा पद ऑफर किया गया,लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया स्टेटमेंट

Rahul Dravid Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा है कि, राजस्थान रॉयल्स (RR) यह घोषणा करती है कि टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने IPL 2026 से पहले टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। हालांकि उनकी लीडरशिप में टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के वातावरण को बेहतर बनाने  में  भी उनका अतुल्य योगदान रहा।

फ्रैंचाइजी की तरफ से द्रविड़ को बड़ा पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया।  राजस्थान रॉयल्स टीम, उसके खिलाड़ी और फैंस  सभी द्रविड़ के RR टीम में योगदान के लिए उनका आभार जताते हैं।

संजू सैमसन भी छोड़ सकते हैं साथ

Sanju Samson

आपको बता दें कि, राहुल द्रविड़ एक खिलाड़ी के तौर पर भी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में RR टीम जॉइन की थी।  इसके बाद 2012-2013 में उन्हें टीम की कप्तानी का जिम्मा मिला रहा।  खबर ये भी आ रही है कि, राहुल द्रविड़ के बाद कप्तान संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं। दरअसल,  सैमसन के ऑक्शन में जाने या किसी दूसरी टीम में ट्रेड होने की काफी अफवाहें हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Test Records: ये हैं टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?