Home » खेल » Rajasthan Royals IPL Franchise: तीन खेमे में बंटी राजस्थान रॉयल्स IPL फ्रेंचाइजी, द्रविड़ के इस्तीफा देने की वजह कहीं यहीं तो नहीं?

Rajasthan Royals IPL Franchise: तीन खेमे में बंटी राजस्थान रॉयल्स IPL फ्रेंचाइजी, द्रविड़ के इस्तीफा देने की वजह कहीं यहीं तो नहीं?

News Portal Development Companies In India
Rajasthan Royals IPL Franchise

Rajasthan Royals IPL Franchise: मिस्टर भरोसेमंद के नाम से जाने जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ ने अब राजस्थान रायल्स के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे आईपीएल 2026 में आरआर के कप्तान नहीं रहेंगे। दरअसल, इस साल 2025 में खेले गये आईपीएल में राजस्थान रायल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। वह टेबल पॉइंट पर नौ वें नंबर पर थी, जिसे फैन्स काफी निराश थे।

इसे भी पढ़ें- Rahul Dravid Rajasthan Royals: राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा

रियान पराग को मिली थी कप्तानी

Rajasthan Royals IPL Franchise

आईपीएल 2025 में कुछ मैचों में संजू सैमसन की गैर मौजूदगी के बाद रियान पराग ने टीम की जिम्मेदारी संभाली थी। ऐसे में एक खेमा ऐसा है, जो चाहता है कि रियान पराग ही टीम के कप्तान बने रहें, जिससे टीम में कई गुट बन गये हैं। वहीं, अब राहुल द्रविड़ के पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि, आरआर की पूरी टीम तीन खेमे में बंट गई है।

दिया गया था बड़ा ऑफर

बता दें कि, राहुल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के कोच थे और टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद द्रविड़ ने  राजस्थान रायल्स के मुख्य कोच का पद ग्रहण किया था, लेकिन अब इस पद से भी वे इस्तीफा दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर स्टेटमेंट में राजस्थान रायल्स ने लिखा है कि, द्रविड़ को अन्य पोस्ट के लिए भी ऑफर  किया गया था, लेकिन उन्होंने उसे भी स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।

2019 से पराग जुड़े हैं आरआर से

Rajasthan Royals IPL Franchise

बात करें रियान पराग की, तो उन्होंने संजू सैमसन की गैरमौजूदगी के टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद से टीम का एक खेमा अब उन्हें बतौर कप्तान ही देखना चाहता  है। वहीं, दूसरा खेमा चाहता है कि टीम की कप्तानी संजू सैमसन के ही हाथ में रहे।  23 साल के पराग आरआर के साथ 2019 से जुड़े हैं और उन्होंने 84 मैच खेले हैं और 1566 रन बनाये हैं। वहीं एक खेमा चाहता है कि, टीम की कप्तानी यशस्वी जायसवाल को मिले। यशस्वी जायसवाल भी रियान पराग की ही तरह अपने पहले संस्करण से इसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। वह 2020 में पहली बार इस टीम के लिए खेले थे।

जायसवाल को मिले कप्तानी

बताया जा रहा है कि, एक पक्ष चाहता है कि कप्तानी जायसवाल को मिले। जायसवाल वर्तमान में भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं। साथ ही उन्हें एशिया कप स्क्वाड के रिजर्व प्लेयर्स में स्थान दिया गया है। पराग और यशस्वी, दोनों 23 साल के हैं,  युवा हैं और भविष्य में कई सालों तक क्रिकेट टीम का हिस्सा रहेंगे। वहीं, एक खेमा चाहता है कि, संजू सैमसन ही टीम के कप्तान बने रहे। हाल ही में खबर आई थी कि, किसी ट्रेड डील के जरिये संजू सैमसन की जगह राजस्थान रायल्स किसी और खिलाड़ी को टीम में जगह दे सकती है और कप्तान बना सकती है। हालांकि अधिकारिक रूप से अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

2013 में आरआर से जुड़े थे संजू

Rajasthan Royals IPL Franchise

30 साल के संजू सैमसन साल 2013 में पहली बार राजस्थान के लिए खेले थे।  इसके बाद 2015 में एक बार फिर से टीम का हिस्सा बने थे। इसके बाद 2016 और 2017 में वे दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गये। साल 2018 में संजू फिर से राजस्थान टीम में लौट आए, तबसे इसी टीम का हिस्सा हैं और अब टीम का नेतृत्व भी कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं।

एशिया कप का हिस्सा हैं संजू

संजू एशिया कप 2025 में भी टीम की तरफ से खेल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप विजेता कोच एक खराब आईपीएल सीजन के बाद राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग छोड़ेंगे, ये मानना थोड़ा मुश्किल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फ्रेंचाइजियों के द्वारा लिए जा रहे फैसले द्रविड़ की योजनाओं से अलग थे, जिससे वह असंतुष्ट थे और यही वजह है कि उन्होंने टीम को छोड़ने का फैसला लिया।

 

इसे भी पढ़ें- Shubman Gill Record: शुभमन ने तोड़ा 23 साल पुराना राहुल का रिकॉर्ड, अब इस पर है नजर

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?