
नई दिल्ली। New Pandemic Alert: 2019 के आखिर में कोरोना महामारी के वैश्विक प्रकोप को पांच साल से अधिक समय बीत चुका है। भले ही अब दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों में काफी गिरावट आई है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सभी वायरस जीवित रहने के लिए प्राकृतिक रूप से उत्परिवर्तन करते रहते हैं, इसलिए भविष्य में उभरने वाले नए कोरोना वेरिएंट के खतरों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वैश्विक आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी की शुरुआत के बाद से 70.47 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं और संक्रमण के परिणामस्वरूप 70.10 करोड़ से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है।
इसे भी पढ़ें- Covid Virus: कोविड को लेकर सामने आई WHO की रिपोर्ट, देखकर सहमे स्वास्थ्य विशेषज्ञ
अमेरिका और ब्रिटेन के तेजी से पसार रहा पैर
हालिया रिपोर्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पांच साल के भीतर दुनिया भर में कोरोना के बाद अब एक और नई महामारी का खतरा बढ़ रहा है। इस बार जिस वायरस को लेकर चिंता जताई जा रही है, वह है बर्ड फ्लू (H5A1)। हाल के महीनों में अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में न केवल बर्ड फ्लू के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है, बल्कि इसके परिणामस्वरूप होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर भी दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या आने वाले दिनों में हमें एक और महामारी का सामना करना पड़ सकता है?
चीन में एचएमपीवी मामलों की चर्चा
कई मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया में चीन में एक ‘नई महामारी’ के बढ़ते खतरे को लेकर चर्चा की जाती रही है। कुछ पोस्ट में कहा जा रहा है कि अस्पताल और शवदाह गृह एक बार फिर भर गये हैं। लोग इन्फ्लूएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) जैसे वायरस से पीड़ित बताये जा रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर न तो चीनी सरकार ने और न ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WAO) ने अभी तक कोई आधिकारिक चेतावनी या जानकारी जारी की है। हालांकि पोस्ट में कहा जा रहा है कि H5A1 वायरस के कारण होने वाली जटिलतायें निश्चित रूप से चिंताजनक हैं। वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से इस वायरस के नए स्ट्रेन देखे जा रहे हैं और जिस तरह से बर्ड फ्लू का प्रसार हो रह है ये चिंताजनक है।

बर्ड फ्लू को खतरनाक क्यों माना जाता है?
हाल के महीनों में बर्ड फ्लू की जानकारी ने लोगों के मन में महामारी का खतरा बढ़ा दिया है। बच्चों से लेकर वयस्कों तक कई लोगों ने बर्ड फ्लू के कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं का अनुभव किया है। कनाडा में संक्रामक रोग से पीड़ित एक किशोरी की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे जीवनरक्षक प्रणाली पर रखना पड़ा। येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन डॉ. मेगन राने ने एक रिपोर्ट में कहा है कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां बर्ड फ्लू के संक्रमण के कारण गंभीर जटिलताओं में वृद्धि हुई है। इस वायरस में विशेष सावधानी और गहन चर्चा की आवश्यकता है क्योंकि इसमें संभावित महामारी की संभावना है।
यह वायरस कई खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में पाया गया
हाल के महीनों में कई खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में बर्ड फ्लू वायरस पाया गया है। यह वायरस कई जगहों पर गाय और कच्चे दूध में पाया गया है। ऐसे में विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है कि यह वायरस तेजी से फैल रहा है और ये कई लोगों को संक्रमित कर रहा है। हालांकि दूध के माध्यम से बर्ड फ्लू के संचरण की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कच्चा दूध पीने के कारण कुछ बिल्लियों में ब्रेन डैमेज हुआ और उनकी मौत हो गई। इन रिपोर्ट्स ने चिंता बढ़ा दी है। बर्ड फ्लू (H5N1) पहली बार इस साल मार्च में कुछ अमेरिकी डेयरी फार्मों के मवेशियों में पाया गया था और तब से यह वायरस कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है।
सीडीसी ने चेतावनी दी
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका में रहने वाले लोगों, खासकर कृषि श्रमिकों जैसे उच्च जोखिम वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौसम में फ्लू का टीका लगवाना महत्वपूर्ण है, भले ही यह केवल मौसमी फ्लू से ही बचाता हो। इस वायरस के नए खोजे गए उत्परिवर्तन स्वास्थ्य अधिकारियों और वैज्ञानिकों के बीच चिंता का कारण बन रहे हैं। इससे महामारी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें सभी को सावधान रहना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Back Pain Relief Tips: पीठ दर्द से हैं परेशान, तो इन तरीकों को अपनाकर पा सकते हैं राहत






Users Today : 14

