Home » अंतर्राष्ट्रीय » Iran-US tensions: ट्रंप की धमकी की जवाब में ईरान ने तानी मिसाइलें, इस वजह से बढ़ा टेंशन

Iran-US tensions: ट्रंप की धमकी की जवाब में ईरान ने तानी मिसाइलें, इस वजह से बढ़ा टेंशन

[the_ad id="14540"]
Iran-US tensions

ईरान। Iran-US tensions: ईरान ने परमाणु समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का जवाब दे दिया है। ईरान ने अपनी मिसाइलों की तैनाती शुरू कर दी है। तेहरान टाइम्स की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- Israel’s New Doctrine: इजरायल के नए डॉक्ट्रिन से कांपा ईरान, हिजबुल्लाह का विनाश करने को बनी रणनीति

अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर हमले की तैयारी

Iran-US tensions

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने देश भर में भूमिगत सुविधाओं के भीतर अपनी मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए तैयार रखा है, जिन्हें हवाई हमलों का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि ज़रूरत पड़ने पर अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर हमला करने की पूरी तैयारी चल रही है।

30 मार्च की ट्रंप ने दी थी धमकी

Iran-US tensions

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 30 मार्च को ईरान को नए सिरे से धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि, अगर ईरान परमाणु समझौते को मानने से इनकार करता है, तो उस पर बमबारी भी की जा सकती है। उन्होंने एनबीसी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगर वे समझौता नहीं करते हैं, तो ऐसी बमबारी होगी, जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी।’

परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग

Iran-US tensions

ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से खत्म करने की मांग तेज कर दी है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि, वह ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम विकसित करने और परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दे सकता। इसी क्रम में ट्रंप की यह ताजा धमकी आई है। हालांकि, इसके जवाब में ईरान ने भी एक के बाद एक जवाब दिए।

ईरानी नेताओं की प्रतिक्रिया

Iran-US tensions

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गलीबाफ़ ने जवाब दिया कि, अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो आस-पास के सभी अमेरिकी ठिकाने, चाहे वे कुवैत हों, कतर हों, बहरीन हों या यूएई, सुरक्षित नहीं रहेंगे। वहीं, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने संतुलित जवाब देते हुए कहा कि हम बातचीत से नहीं बचते हैं, लेकिन वादों का उल्लंघन ही असली समस्या है, जो हमारे लिए समस्याएं पैदा करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को पहले यह साबित करना होगा कि वे आपसी विश्वास कायम कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Trump Threatens Iran: ट्रंप ने ईरान को धमकाया, कहा-‘परमाणु समझौता करो नहीं, तो होगी बमबारी’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?